Toc News

सोनीपत। सोनीपत के गढ़वाल गांव में सोमवार सुबह एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमी ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि इन दोनों को प्रेमिका के पति ने बंद कमरे में एक साथ देख लिया था। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान गढ़वाल गांव के ही 21 वर्षीय नरेंद्र उर्फ काला के रुप में हुई है। वहीं महिला सोनिया की उम्र लगभग 30 साल थी, जो राजबीर की दूसरी पत्नी थी।
राजबीर द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ सोए हुए थे। रात को करीब 11 बजे उसकी आंख खुली तो सोनिया बिस्तर पर नहीं थी। राजबीर ने पूरे घर में उसे ढूंढा वह घर में नहीं मिली तो राजबीर घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में गया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
राजबीर ने सोचा कि सोनिया सो रही होगी, इस वजह से दरवाजा नहीं खोल रही। वह भी वापस जाकर सो गया। सोमवार सुबह राजबीर, सोनिया को उठाने पहुंचा तो उसने दरवाजा नहीं खोला। राजबीर ने पड़ोस के लोगों को बुला लिया। लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से गोली की आवाज आई। दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों प्रेमी-प्रेमिका के शव पड़े थे।

No comments:
Post a Comment