TOC NEWS
आज हम आपको उन 10 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी ख़बरें आई थी की ये सब शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी....
1- कोंकणा सेन शर्मा - कोलकाता गर्ल कोंकणा सेन शर्मा के बारे में खबरें आई कि वह शादी से पहले गर्भवती हो गई थी। कोंकणा अपने साथी कलाकार रणवीर शोरी को डेट कर रही थी। साल 2010 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के ठीक बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे के बारे में घोषणा कर दी। हालांकि खबरों की मानें तो वे अब अलग हो चुके हैं। कोंकणा के शादी से पहले प्रेगनेंट होने की खबरों को नकारा था।
2- अनुष्का शंकर - देश के मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर जो खुद एक जानी-मानी सितारवादक हैं, शादी से पहले प्रेगनेंट हो गई थी। हालांकि एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने खुलकर कहा था कि यह जरूरी नहीं कि बच्चे पैदा करने से पहले शादी होनी ही चाहिए। जब अनुष्का प्रेगनेंट हुई तब वह ब्रिटिश फिल्मकार जॉय राइट को डेट कर रहीं थी। अगस्त 2010 में अनुष्का प्रेगनेंट हुई और एक महीने बाद जॉय राइट से शादी कर ली।
3- अमृता अरोड़ा - याद है आपको अमृता अरोड़ा का अचानक शादी के बंधन में बंधने की घोषणा करना! बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा बिजनेसमैन शकील लदाक के साथ रिलेशनशिप में थी जब वह प्रेगनेंट हुई। जैसे ही इस जोड़े को प्रेगनेंसी टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली, तुरंत शादी करने की घोषणा कर डाली। लेकिन हर स्टार की तरह शादी से पहले प्रेगनेंसी की खबरों को दोनों नकारते रहे।
4- सेलिना जेटली - मिस इंडिया यूनिवर्स सेलिना जेटली बॉलीवुड की एकदम हॉट कलाकार मानी जाती है। पीटर हॉग से शादी करने से पहले दोनों का रिलेशलशिप लम्बा रहा। मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि अपने जुड़वां बच्चों के जन्म से पहले सेलिना दुबई के होटलियर पीटर हॉग से डेट कर रहीं और प्रेगनेंट हो गई थी। सेलिना ने अचानक शादी की घोषणा कर दी और इसके कुछ ही समय बाद उनके जुडवां बच्चों का जन्म हुआ। हालांकि सेलिना ने शादी से पहले प्रेगनेंसी की खबरों का जोरदार खंडन किया।
5- सारिका - बीते जमाने की कमसीन और खुबसूरत एक्ट्रेस सारिका ने कमल हासन को डेट किया। कमल हासन पहले से शादीशुदा थे। कमल हासन ने अपनी पत्नी से तलाक लिया और बिना सारिका से विवाह रचाए साथ-साथ रहने लगे। हालांकि सारिका तो साथ रहने से पहले ही गर्भ धारण कर चुकी थी। कुछ ही समय बाद इस कपल के पहले बेबी का जन्म हुआ। इसका नाम श्रुति हासन रखा गया। इसके बाद इस कपल के दूसरा बेबी हुआ जिसका नाम अक्षरा रखा गया और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि सारिका और कमल हासन की शादी ज्यादा लम्बी नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया।
इसे भी पढ़ें :- मोदी ने विरोधियों को चमकाया, संभाल के रखो अपनी जुबान, तुम्हारी जन्मकुंडली मेरे पास है
6- जेसिका अल्बा- हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर कैश वारेन और जेसिका अल्बा ने मई 2009 में शादी की और इसके एक महीने बाद ही उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ। साफ तौर पर जेसिका शादी से पहले प्रेगनेंट हुई थी।
7. श्रीदेवी - श्रीदेवी सिर्फ शादी से पहले प्रेग्नेंट नही हुईं बल्कि वो बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है, जिन्होंने शादी से पहले अपने प्रेग्नेंट होने की बात मीडिया में बताई। उनका अफेयर बोनी कपूर के साथ चल रहा था। जब श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई तब बोनी कपूर शादीशुदा थे। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी मोना कपूर (अर्जुन कपूर की मां) से तलाक लेकर साल 1996 में श्रीदेवी से शादी की। शादी के कुछ ही महीनों बाद श्रीदेवी ने जाह्नवी को जन्म दिया था।
8. महिमा चौधरी - महिमा चौधरी ने जितनी जल्दी शादी की, उनके प्रेग्नेंट होने की खबर भी उतनी ही जल्दी सामने आ गई। महिमा चौधरी ने बॉबी चौधरी से 2006 में शादी की और शादी के कुछ ही महीने के बाद बेटी को जन्म दिया। इस खबर ने सबको चकित कर दिया क्योंकि महिमा ने किसी को भी अपनी प्रेग्नेंसी की बात पता नही चलने दी
9. वीना मलिक - एक्ट्रेस वीना मलिक ने 25 दिसंबर 2013 को दुबई बेस्ड बिजनेसमैन असद बशीर खान से शादी की और सितंबर 2014 को अपने पहले बेटे अबराम को जन्म दिया। कहा जाता है कि वीना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। खबर तो यह भी हैं कि ये बेटा वीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का है और असद इसके पिता नहीं हैं। लेकिन वीना ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा।
10. नीना गुप्ता - अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिर्चड्स के अफेयर की खबरें तो पहले ही चर्चा में थीं। ऐसे में नीना की प्रेग्नेंसी की खबर ने सबको चकित कर दिया। साल 1989 में नीना ने बेटी मसाबा को जन्म दिया और अकेले ही सिंगल मदर के तौर पर उसकी परवरिश की।
No comments:
Post a Comment