एक औरत की खूबसूरती ही उसकी परेशानी का सबब बन गई। शादी के बाद से ही उसका देवर उसे अपना बनाना चाहता था, मना करने पर देवर ने अपने भाई की ही हत्या कर दी और भाभी को विधवा बना दिया।
TOC NEWS
बिहार के छपरा जिले की एक महिला को अपनी खूबसूरती के चलते विधवा होना पड़ा। देवर आफताब उसकी खूबसूरती पर फिदा था। वह भाभी से एकतरफा प्यार करने लगा और जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। भाभी से शादी रचाने की चाहत भाई-भाई के प्रेम पर भारी पड़ गई। छोटे भाई ने बड़े भाई को राह का रोड़ा मान उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।

रानीपुर गांव के मेराज आलम की शादी 5 माह पहले वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के सराय सोनबरसा गांव की अंगूरी खातून से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही मेराज नौकरी करने बाहर चला गया। घर पर मेराज का छोटा भाई आफताब रहता था। आफताब की बुरी नजर भाभी अंगूरी पर थी।
मंगलवार की रात जब मेराज अपने कमरे में सो गया तो मौका देख आफताब ने उसे गोली मार दी। घटना के वक्त मेराज की पत्नी अंगूरी मायके गई थी। सूचना मिलने पर वह ससुराल पहुंची। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि देवर आफताब ने ही पति मेराज की हत्या की है।
आफताब बार-बार मेराज को छोड़कर शादी रचाने का दबाव देता था। उसने धमकाया था कि अगर शादी नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। उसने ही मेराज की हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आफताब को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
शादी करने का लगातार बना रहा था दबाव

इसे भी पढ़ें :- मोदी ने विरोधियों को चमकाया, संभाल के रखो अपनी जुबान, तुम्हारी जन्मकुंडली मेरे पास है

No comments:
Post a Comment