TOC NEWS
भारत के चुनाव आयुक्त ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के 15 जिले के चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दैनिक जागरण के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में संपादकीय विभाग के मीडिया हेड के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करायें।
दैनिक जागरण पर आरोप है कि उसने चुनाव के पहले ही एक्जिट पोल का प्रकाशन कर चुनाव आयोग के नियमों का उलंघन किया है। यह एफआईआर दैनिक जागरण के प्रबंध निदेशक और अन्य अथोरिटी के अलावा रिसोर्स डेवलपमेंट इंटरनेशनल (आई) प्राईवेट लिमिटेड के खिलाफ कराने का निर्देश दिया गया है।
दैनिक जागरण के प्रबंध निदेशक के साथ साथ इसी अखबार के प्रबंध संपादक, मुख्य संपादक, संपादक के खिलाफ भी चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। चुनाव आयुक्त ने जिला अधिकारियों को इस मामले में एफआईआर कराने के बाद पूरी रिपोर्ट भी देने का निर्देश दिया है।
देश के सभी मीडिया हाउस को चुनाव से पहले उस एक्जिट पोल का प्रकाशन या प्रसारण करना मना है जिसके प्रकाशन या प्रसारण से मतदाताओं पर असर पड़े। दैनिक जागरण पर आरोप लगा है कि इस अखबार ने धारा 126 ए और बी का उलंघन किया है।
दैनिक जागरण पर आरोप है कि उसने ओपनियन पोल में दिखाया था कि भारतीय जनता पार्टी पहले चरण में हुये चुनाव में सबसे आगे है।
शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
मुंबई
९३२२४११३३५
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
मुंबई
९३२२४११३३५
इसे भी पढ़ें :- मोदी ने विरोधियों को चमकाया, संभाल के रखो अपनी जुबान, तुम्हारी जन्मकुंडली मेरे पास है



No comments:
Post a Comment