TOC NEWS
यह बात कई महान हस्तियों ने कहा है कि पढ़ाई में असफल होने का मतलब यह नहीं है कि आप जीवन में कुछ कर नहीं सकते। इसका ताजा उदाहरण आज हम आपके सामने लाये हैं, 23 वर्ष के त्रिशनित अरोड़ा, जिन्होंने महज 23 साल की उम्र में करोड़ों का कारोबार किया। त्रिशनित पेशे से एक एथिकल हैकर हैं, आइए जानते हैं आखिर कैसे 12 तक पढ़े त्रिशनित आज भारत में बेहद मशहूर हैं।
आपको बता दें कि भारत में कुछ ऐसे भी अल्टीमेट लोग होते है जो बिना एमबीए की पढ़ाई किए अपने यहां देश के टॉप इंस्टीट्यूट से निकले एमबीए को हायर कर लेते है। एक 23 साल के युवा के बारे में जब भी आप सोचते हैं तो आपके दिमाग में आ रहा होता है कि इतनी उम्र में तो कोई भी युवा कॉलेज में ही होता है लेकिन इस आठवी फेल लड़के ने तेइस साल की उम्र में इतना कमा लिया कि जितना एक आम आदमी पूरी ज़िन्दगी में कमाता है।
त्रिशनित अरोरा को आठवी में फेल होने के बाद घरवालों ने खूब डांटा, आस-पास वालों ने खूब मज़ाक उड़ाया लेकिन त्रिशनित की किस्मत में कुछ और था। त्रिशनित के फेल होने की वजह थी कंप्यूटर। दरअसल त्रिशनित को हैकिंग सीखने का भूत सवार था और इसी वजह से उन्होंने आठवी के दो पेपर नहीं दिए और फेल हो गए।
त्रिशनित का दिमाग हैकिंग सीखने में ज़्यादा चलता था तो उन्होंने बाकी की पढ़ाई में ज़्यादा ध्यान नहीं लगाया। त्रिशनित ने आगे चलकर रेग्यूलर पढ़ाई छोड़ दी और 12वीं तक कॉरेस्पॉन्डेंस से पढ़ाई करने का फैसला किया। त्रिशनित का यही फैसला उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ और इसी फैसले के कारण आज वे करोड़पति बन गए है।
आपको बता दें कि त्रिशतिन ने कंप्यूटर को अपना करियर बनाने का निश्चय किया और फिर दिन-रात नई-नई जानकारियां इकट्ठा करना शुरू कर दिया। शुरूआत में सबने त्रिशनित का मज़ाक उड़ाया। किसी ने उन्हें सीरियसली नहीं लिया लेकिन बाद में जब त्रिशनित ने हैकिंग की दुनिया में अपनी पकड़ बना ली तो बताया कि कैसे विभिन्न कंपनियों का डाटा चुराया जा रहा है।
इसके बाद इनके काम को काफी सराहना मिली और हैकिंग की दुनिया में इनका नाम होना शुरू हो गया। इसके बाद त्रिशनित ने मात्र 21 साल की उम्र में एक साइबर सिक्योरिटी फर्म की आधारशिला रखी। धीरे-धीरे अपने काम के दम पर प्रसिद्धी कमाते हुए रिलायंस, सीबीआई, पंजाब पुलिस, गुजरात पुलिस, अमूल और एवन साइकिल जैसी कंपनियों को साइबर सेक्युरिटी से जुड़ी सर्विस दे रहे हैं।
इतना ही नहीं त्रिशनित ने अपने ज्ञान को और मेहनत को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने तीन-चार किताबें ‘हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा’,‘दी हैकिंग एरा’ और ‘हैकिंग विद स्मार्ट फोन्स’ लिखी। आपको बता दें कि आज त्रिशनित की कंपनी टीएसी दुनिया भर के 50 फॉर्च्यून और 500 से ज़्यादा कंपनियों को अपना क्लाइंट बनाए हुए है। त्रिशनित की कंपनी के ऑफिस भारत के अलावा दुबई और यूके में भी है। इनकी कंपनी का सलाना टर्नओवर कई करोड़ रूपए में है। जिस उम्र में लोग पढ़ाई करके जॉब करने के सपने देखते है उसी उम्र में आठवी में फेल होने वाला त्रिशनित करोड़पति बन गया है।
इसे भी पढ़ें :- मोदी ने विरोधियों को चमकाया, संभाल के रखो अपनी जुबान, तुम्हारी जन्मकुंडली मेरे पास है


No comments:
Post a Comment