Saturday, February 11, 2017

जिले की पुरातात्विक महत्व की धरोहरों को सहेजा जायेगा जिला पुरातत्व संघ की बैठक सम्पन्न

01-_Puratatva_Meetign_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है

TOC NEWS
नरसिंहपुर, 10 फरवरी 2017. जिला पुरातत्व संघ की बैठक कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले की पुरातात्विक महत्व की धरोहरों को सहेजने एवं संरक्षित रखने पर बल दिया गया।


बैठक में डिप्टी कलेक्टर वंदना जाट, उप संचालक पुरातत्व जबलपुर केएल डाभी, प्रोफेसर डॉ. केएल साहू, जिला शिक्षा अधिकारी जेके मेहर, सुनील कोठारी, चंद्रशेखर साहू, कालूराम पटैल खोजी बाबा, लाल साहब जाट, डॉ. अनंत साव, राजा कौशलेन्द्र जूदेव, शिक्षक संतोष कुमार कौरव और समिति के अन्य सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।


बैठक में कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर जनपद मैदान स्थित शांति स्मारक (पीस मेमोरियल) का निरीक्षण कर सीमांकन करने और इसका कब्जा पुरातत्व विभाग को सौंपे जाने के निर्देश दिये। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया। जिले की पुरातात्विक महत्व की धरोहरों/ सामग्री को सहेजकर संग्रहालय (म्युजियम) में संरक्षित करने पर जोर दिया गया। 

इसके लिए उप संचालक पुरातत्व जबलपुर, तहसीलदार, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, अधीक्षक भू- अभिलेख, राजस्व निरीक्षक नजूल, सहायक यंत्री नगर पालिका नरसिंहपुर को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। नरसिंह मंदिर का निरीक्षण कर सीमांकन करने और उसके आसपास के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश तहसीलदार को दिये गये, ताकि मंदिर की बाउंड्रीवाल का कार्य कराया जा सके। नरसिंह मंदिर के तालाब के सौंदर्यीकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।


पुरातत्व एवं पर्यटन की दृष्टि से जिले के पुरातात्विक महत्व के स्थानों और पर्यटन स्थलों की जानकारी एकत्रित कर एक पत्रिका का प्रकाशन कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। इसके लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। सदस्यों को वांछित जानकारी एकत्रित कर पत्रिका प्रकाशित कराने के लिए कहा गया।
जिला स्तर पर गठित पुरातत्व समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि जिले में ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों का निरीक्षण करने के लिए गठित दल जिले में भ्रमण कर जानकारी एकत्रित करें। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया जावे। तत्संबंध में समिति जानकारी एकत्रित कर कार्यालय में प्रस्तुत करेगी।



समिति के सदस्यों ने बैठक में अपने- अपने सुझाव दिये। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news