भोपाल : मध्यप्रदेश के एंटीटेरसिस्ट स्क्वाड ने पाकिस्तान की खुफिया एजेेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले करीब 11 लोगों को पकड़ा है. वही इससे जुड़े और लोगो के नाम भी सामने आते जा रहे है. ऐसे में हाल में जानकारी मिली है कि आईएसआई से जुडी आयशा नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया जा चूका है. पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपियों से पूछताछ के बाद आयशा का नाम सामने आया था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है.
मध्य प्रदेश में पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में पकड़े गए आईएसआई के जासूस और भाजपा से जुड़े ध्रुव सक्सेना की महिला मित्र को भी एटीएस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आयशा नाम की यह महिला भोपाल में ध्रुव के साथ पिछले एक साल से काम कर रही थी.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आयशा मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना शहर में रहने वाली है. वह ध्रुव के कॉल सेंटर में काम करती थी. जासूसी रैकेट के खुलासे के बाद एटीएस ने शुक्रवार को राजधानी से आईएसआई के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया था. तीनों के भी आयशा से संपर्क होने की बात सामने आई है.
कौन है ध्रुव सक्सेना
आईएसआई एजेंटस की गिरफ्तारी में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. राजधानी के न्यू मिनाल रेसीडेंसी से गिरफ्तार ध्रुव सक्सेना राजधानी में भाजपा आईटी सेल का जिला संयोजक है. आईएसआई एजेंट ध्रुव सक्सेना भाजपा के लिए आईटी सेल में मदद करता था और जिला अध्यक्ष अंशुल तिवारी के अधिकांश कार्यक्रमों में मौजूद रहता था.
आरोपी ध्रुव सक्सेना के कई भाजपा नेताओं के साथ होर्डिंग्स और फोटो है. भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंशुल तिवारी ने ध्रुव के मामले से पल्ला छाड़ लिया है. उन्होंने ध्रुव सक्सेना के आईटी सेल के संयोजक होने के दावे को खारिज करते हुए उसे अपना कार्यकर्ता ही नहीं मान रहे है.
इसे भी पढ़ें :- मोदी ने विरोधियों को चमकाया, संभाल के रखो अपनी जुबान, तुम्हारी जन्मकुंडली मेरे पास है
भाजपा पदाधिकारी निकला पाक जासूस...
ATS द्वारा भोपाल से पकड़ाया गया ISI जासूस ध्रुव सक्सेना भारतीय जनता युवा मोर्चे के IT सेल का पदाधिकारी है. राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और देशभक्ति के पैरोकारों की भगवा आतंकवादियों की गद्दार फौज के साथ जीवनदायिनी "माँ नर्मदा " से रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन, संग्रहण व कालाबाजारी करने वाले परिवार के मुखिया और हिंदुत्व की भावना उभार कर वोटों की जुगत में तल्लीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विश्व में सबसे बड़े हिंदूवादी नेता के रूप में अपने आप को प्रचारित करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होकर ऐसे पाकिस्तानी जासूसों के आश्रयदाताओं में शुमार हैं?
मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश करने के बाद जिन 11 सदिंग्धों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक बीजेपी आईटी सेल का सदस्य भी है. जो बीजेपी आईटी सेल का पदाधिकारी भी रहा है. इस खुलासे ने जांज एजेंसी के होश उड़ा दिए हैं.
एटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले आईएसआई के 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों की गिरफ्तारी चार जिलों से की गई है. उन्हीं में बीजेपी आईटी सेल का ये सदस्य ध्रुव सक्सेना भी शामिल है.
एटीएस के मुताबिक ये गिरोह हवाला का कारोबार भी कर रहा था. इसके अलावा ऑनलाइन लॉटरी में भी ये गिरोह शामिल था. एटीएस का मानना है कि भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की मदद के बिना इस तरह के अवैध एक्सचेंज को संचालित करना आसान नहीं है.


No comments:
Post a Comment