TOC NEWS
श्रीदेवी अपनी बेटियों जान्हवी और खुशी के लिए काफी रक्षात्मक रवैया अपना रही है। श्रीदेवी ने अपनी बेटियों के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है। इस फरमान को सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल उन्होंने जान्हवी और खुशी से कह दिया है कि अब वह कोई भी सेल्फी ना खीचेंगी और ना ही उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगी।


जी हाँ एक सूत्र ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि श्रीदेवी ने अपनी बेटियों को सोशल मीडिया पर कोई भी फोटो पोस्ट करने से मना कर दिया है। इसका मतलब यह है कि कपूर गर्ल्स की ग्लैमरस तस्वीरें अब आपको इंस्टाग्राम पर देखने को नहीं मिलेगी।

जब हमारे सूत्र ने इस बात का खुलासा किया तो हमने जान्हवी के इंस्टाग्राम अकाउंट को चेक किया जिससे पता चला कि इन लोगों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना छोड़ दिया है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो जान्हवी की कई तस्वीरें उनके फोटोशूट की है। इसका यह मतलब तो नहीं कि जान्हवी अब बॉलीवुड में लॉन्च होने जा रही है?
खबरें थी कि करण जौहर अपनी आगामी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दि इयर’ के सीक्वल में टाइगर श्रॉफ के साथ जान्हवी को लॉन्च कर सकते है। बता दें कि इसी फिल्म के लिए सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का नाम भी सामने आ रहा था। खैर इन अफवाहों पर तब विराम लग गया जब करण ने फैसला किया कि वह फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक में जान्हवी को शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ लॉन्च करेंगे। 

जान्हवी के पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि हाँ करण ने हमसे जान्हवी के लिए एक फिल्म के बारे में बात की है और हमने अपनी सहमति भी दे दी है लेकिन हमें नहीं पता कि कौन से प्रोजेक्ट में जान्हवी होगी। हाल ही में हमें पता चला है कि करण ने सैराट के रीमेक के लिए राइट्स खरीदे है तो हो सकता है कि वो जान्हवी को इसी प्रोजेक्ट से लॉन्च करें।
हो जाओगी संबंध बनाते हुए बोला भाई

No comments:
Post a Comment