
TOC NEWS
फिल्मी स्टारों के साथ क्राइम होने का सिलसिला शुरु हो गया है। मलयालम की एक फिल्मी एक्ट्रेस का अपहरण कर लिया गया है वहीं अपहरण के बाद महिला के साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया। घटना केरल के कोच्चि की है, दरअसल पहले भी फिल्मी स्टारों के साथ क्राइम के कई मामले सामने आते रहे हैं लेकिन यह मामला काफी संगाीन है।
साउथ एक्ट्रेस भावना का हुआ अपहरण-
साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस भावना का बीती रात अपहरण कर लिया गया है साथ ही उनके साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया। वहीं अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Malayalam Actress Bhavana

पुलिस ने मामले में एक संदिंग्ध को गिरफ्तार किया है साथ ही अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि भावना शूटिंग के बाद घर लौट रहीं थी तभी रास्ते में तीन लोग उसकी जबरदस्ती तस्वीर लेने लगे और कुछ देर बाद उन्होंने एक्ट्रेस को अगवा कर लिया और वे कई घंटो तक उसे घुमाते रहे और रात करीब 10.30 बजे उसके घरे के पास छोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर मामले में पुलिस का कहना है, कि कार के ड्राइवर मार्टिग को गिरफ्तार कर लिया गय है यह ड्राइवर पहले भावना का ड्राइवर रह चुका है।
इसे भी पढ़ें :- मोदी ने विरोधियों को चमकाया, संभाल के रखो अपनी जुबान, तुम्हारी जन्मकुंडली मेरे पास है


No comments:
Post a Comment