Tuesday, July 4, 2017

विभिन्न व्यावसायों में प्रशिक्षण हेतु छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराए : कलेक्टर श्री राठी

कलेक्टर श्री राठी ने स्कूल एवं महाविद्यालय के अधिकारियों को दिए निर्देश  

शिवपुरी  : संवाददाता – शील कुमार यादव
Mob. No. : 9754219042 

TOC NEWS // शिवपुरी | 04-जुलाई-2017

कलेक्टर श्री तरूण राठी ने स्कूल शिक्षा एवं महाविद्यालय के अधिकारियों एवं प्राचार्यों को निर्देश दिए कि ऐसे छात्र-छात्राए जो कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या इससे अधिक की शिक्षा प्राप्त कर रहे है, जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक है उन्हें आई.टी.आई. द्वारा संचालित कौशल विकास केन्द्र के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदाय किए जाने हेतु पंजीयन कराए। इस कार्य में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी समन्वय करें और ऐसी शिक्षण संस्थाए जहां छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है, उन संस्थाओं में शिविर आयोजित करें। 

   कलेक्टर श्री तरूण राठी ने उक्त आशय के निर्देश जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक में आज अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर सहित जिला अधिकारी एवं सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी आदि उपस्थित थे। 
कलेक्टर श्री राठी ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा के दौरान कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो कक्षा 5वीं उत्तीर्ण है और जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक है, उन छात्र-छात्राओं को कौशल उन्नयन हेतु पंजीयन कर कौशल विकास केन्द्र के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण देना है। जिले में 12 हजार छात्र-छात्राओं के पंजीयन के लक्ष्य के विपरित 5 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया जा चुका है, जो काफी कम है। हम सभी को इसके लिए ऐसे प्रयास करने होंगे कि महाविद्यालयों में पढ़ने वाले 15 वर्ष से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन हो सके। कलेक्टर श्री राठी ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन को पूरी गंभीरता के साथ लें और प्रकरणों का निराकरण पूरी गुणवत्तापूर्ण हो। 
अधिकारी प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनें

    कलेक्टर श्री राठी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम को पूरी गंभीरता के साथ लें। सभी जिला अधिकारी अपने कार्यालयों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक उपस्थित होकर जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को पूरी संवेदशीलता के साथ सुने और उसके निराकरण की कार्यवाही करें। श्री राठी ने ग्रामीण अंचलों में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु 01 जुलाई से शुरू हुए विशेष भ्रमण कार्यक्रम में पंचायत समन्वयक अधिकारियों (पीसीओ) अपने प्रभार की पंचायत का भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की समीक्षा संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी भी करें। इस कार्य में रूचि न लेने वाली पीसीओ के विरूद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। 
कलेक्टर ने मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु जुलाई माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजित शिविर में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने जिले में विशेष अभियान के तहत निराकृत किए गए सीमांकन के प्रकरणों को भी समीक्षा की। बैठक में निशक्तजनों के लिए बनाए जाने वाले निःशक्त प्रमाण-पत्र, नगर उदय अभियान, कर्मचारियों की स्थानांतरण के प्रस्ताव, जनश्री बीमा योजना आदि की समीक्षा की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news