Monday, December 4, 2017

आचार्य चाणक्य के अनुसार ‘ऐसी स्त्री से कभी ना करें विवाह’

TOC NEWS // By: Gulneet Kaur

चाणक्य नीति

चाणक्य नीति या चाणक्यनीतिशास्त्र, आचार्य चाणक्य द्वारा प्रदान किया गया एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मनुष्य के जीवन में सुधार लाने हेतु सुझाव दिए गए हैं। इस ग्रंथ में बहुत सारे सूत्र शामिल किए गए हैं, जिनका यदि सही रूप से पालन किया जाए तो हमारा जीवन चमत्कारिक ढंग से बदल सकता है।

आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य महान कूटनीतिज्ञ थे, उन्हें जिंदगी के प्रत्येक दांव-पेंच आते थे। कौन किस समय क्या सोच रहा है और उसकी अगली चाल क्या होगी, यह आचार्य चाणक्य बखूबी भांप लेते थे। अपने इन्हीं प्रयोगों के बाद चाणक्य ने इस महान ग्रंथ की रचना की थी, जिसे पढ़ने पर हमें मनुष्य के विचित्र स्वभाव एवं उसकी सोच के बारे में पता चलता है।

चाणक्य नीति ग्रन्थ

चाणक्य नीति के द्वारा पुरुष, महिला, बच्चे, बूढ़े, सभी के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। मित्र एवं शत्रु या किसी भी अन्य मानवीय रिश्ते की गहराई को समझा जा सकता है। इन सभी रिश्तों को जिस नजर से हम नहीं देख सकते, उस नजरिये को इस ग्रंथ में समझाया गया है।

चाणक्य नीति सूत्र

आचार्य चाणक्य ने इस ग्रंथ में ढेर सारे नीति सूत्र दिए हैं, जिन्हें पढ़ने और समझने से हमें काफी फायदा होता है। आज इन्हीं सूत्रों में से हम कुछ आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं, जो महिलाओं से जुड़े हैं।

महिलाओं के विषय में चाणक्य की राय

चाणक्य ने महिलाओं के बारे में काफी कुछ कहा है। उनका स्वभाव, उनकी फितरत, उनकी सोच और वे किस समय किस तरह से बर्ताव करती हैं, इन बातों पर खास अध्ययन किया है चाणक्य ने।

भरोसेमंद नहीं हैं

चाणक्य बताते हैं कि महिलाएं भरोसा करने लायक नहीं होतीं। यह पढ़कर शायद आपको गुस्सा आ रहा हो, लेकिन उनके ऐसा कहने के पीछे भी ठोस तथ्य शामिल हैं।

लेकिन क्यों

चाणक्य के अनुसार महिलाओं के स्वभाव में ही ऐसे लक्षण पाए जाते हैं जो उन्हें भरोसे लायक नहीं बनाते। ऐसा इसलिए क्योंकि वे कोई भी बात अपने तक अधिक समय तक सीमित नहीं रख पातीं। अपनी बात दूसरे तक ले जाना उनकी आदत होती है।

जानिए कारण

इसलिए आप उनसे जो भी बात बांटेंगे वह दूसरे व्यक्ति तक ना जाए, इसकी गारंटी कम होती है। इसलिए चाणक्य महिलाओं को भरोसेमंद नहीं मानते।

स्त्रियों के लक्षण

स्त्रियों के सामान्य लक्षण के अलावा चाणक्य ने उनकी कुछ ऐसी बातों को भी नीति शास्त्र में सामने रखा है, जो उन्हें शादी के लायक नहीं बनातीं। चाणक्य के अनुसार ऐसी कुछ स्त्रियां होती हैं, जिनसे भूलकर भी पुरुषों को शादी नहीं करनी चाहिए।

श्लोक

आचार्य चाणक्य कहते हैं – “वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्। रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।“ इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य ने यह समझाने का प्रयास किया है कि ‘कैसी स्त्री से विवाह करना चाहिए और कैसी स्त्री से नहीं’।

स्त्री की सुंदरता

आचार्य चाणक्य के अनुसार सुंदरता ही सब कुछ नहीं होती। यदि कोई पुरुष केवल स्त्री की सुंदरता देखकर उसे परखता है और उसी के आधार पर उसे पसंद करके विवाह कर लेता है, तो उससे बड़ा मूर्ख इस पूरे जग में कोई नहीं है।

स्त्री के संस्कार

विवाह के लिए स्त्री के संस्कार, उसका स्वभाव, उसके लक्षण, उसके गुण-अवगुणों के बारे में जानना चाहिए। इन सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद ही स्त्री का विवाह के लिए चुनाव करना चाहिए। अन्यथा सुंदरता के आधार पर गलत चुनाव करने से वैवाहिक जीवन सुखी नहीं रहता।

संस्कारी स्त्री

आचार्य चाणक्य ने अपने इस श्लोक में स्त्री के संस्कार पर खास महत्व दिया है। वे कहते हैं कि अच्छे संस्कारों वाली स्त्री घर को स्वर्ग बना देती है, वह पति और उसके पूरे परिवार का ख्याल रखती है लेकिन बुरे संस्कारों वाली स्त्री सब तहस-नहस कर देती है।

गुण देखिए

यदि स्त्री सुंदर नहीं है लेकिन उसके संस्कार अच्छे हैं तो पुरुष को उससे विवाह कर लेना चाहिए। क्योंकि यही वह स्त्री है जो उसके भविष्य को सुखद बनाएगी। ऐसी स्त्री उसे एक श्रेष्ठ परिवार देगी।

गलत स्त्री का चयन ना करें

लेकिन इसके जगह यदि ऐसी स्त्री को चुन लिया जाए, जो संस्कारी नहीं है और परिवार की अहमियत नहीं समझती तो ना केवल शादी बल्कि सभी रिश्ते-नाते टूट जाते हैं।

अधार्मिक स्त्री

ऐसी स्त्री अधार्मिक होती है, वह रिश्तों पर विश्वास नहीं करती। पल-पल वह रिश्तों को तोड़ने का विचार करती है। ऐसी स्त्री परिवार के सुख के बारे में विचार नहीं करती, बल्कि सभी को दुख पहुंचाती है।

सफल नहींं होता ऐसा विवाह

ऐसे चरित्र वाली स्त्री ना केवल विवाह के रिश्ते को खराब करती है, बल्कि पूरे कुल का नाश करती है। वह उस पूरे परिवार को समाज के सामने बेइज्जत करती है। इसलिए विवाह के लिए हमेशा संस्कारी स्त्री का ही चुनाव करना समझदारी है, सुंदरता मन की देखनी चाहिए, तन की नहीं।

2 comments:

CCH ADD

CCH ADD
CCH ADD

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news