TOC NEWS
भोपाल । पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अलग से कानून बनाये जाने को लेकर "जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया" के प्रांतीय कार्यालय में आहूत बैठक में भारी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने की परिस्थितियां, पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले जिनमें देश के कई हिस्सों में अपने काम के दौरान पत्रकारों को जान गंवानी पड़ी है जैसे मुद्दों को दृष्टिगत रखते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक विशेष कानून बनाये जाने की मांग केन्द्र सरकार से की गई।
वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गयी कि "जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया" की ओर से पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर पिछले कई वर्षों से आंदोलन चलाया जा रहा है इसके लिए इकाईयों द्वारा अधिवेशनों और पत्रकार सम्मेलनों में प्रस्ताव पारित किये जा चुके है तथा देशव्यापी धरना प्रदर्शन किए जा चुके हैं।
बैठक में विनोद मिश्रा, दिवाकर गुप्ता, अंकित मिश्रा, मुकेश यादव, आशीष दुबे, विजय रत्न, संजय हलदर, संजू सोलंकी, राजेंद्र चौकसे, कैलाश सहित भारी संख्या में पत्रकार शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता "जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया" के प्रांतीय अध्यक्ष विनय जी डेविड ने की तथा संचालन प्रांतीय महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने की। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की गयी है कि पत्रकारों के सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार अधिनियम बनाकर विशेष कानून लागू करें।




No comments:
Post a Comment