Saturday, July 11, 2015

अपने घर में शौचालय बनाने पर निर्माण श्रमिक को मिलेंगे 15 हजार

बड़वानी में तीसरे निर्माण श्रमिक सम्मेलन में श्रम मंत्री श्री आर्य
Toc News @ Bhopal
भोपाल : अपने घर में शौचालय का निर्माण करने वाले निर्माण श्रमिक को अब मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा 15 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी। श्रम मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने यह घोषणा बड़वानी में प्रदेश के तीसरे निर्माण श्रमिक सम्मेलन का उदघाटन करते हुए की। इससे पूर्व भोपाल और धार में श्रमिक सम्मेलन हो चुके हैं। अगला सम्मेलन 11 जुलाई को खरगोन में होगा। विधायक श्री बाला बच्चन भी सम्मेलन में उपस्थित थे।
मंत्री श्री आर्य ने कहा कि राज्य शासन द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिये 22 कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। श्रमिकों को सभी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिये गत 29 जून से सभी जिलों में श्रमिक सम्मेलन का सिलसिला शुरू किया गया है। सम्मेलन में
श्री आर्य ने 16 श्रमिक को साइकिल अनुदान योजना में साइकिल वितरण और एक श्रमिक को विवाह सहायता योजना में 25 हजार रुपये का चेक दिया।
श्रमायुक्त श्री के.सी. गुप्ता, सचिव श्री एस.एस. दीक्षित, कलेक्टर श्री रविन्द्र सिंह ने कर्मकार कल्याण मण्डल की प्रसूति सहायता, विवाह सहायता, शिक्षा के लिये प्रोत्साहन राशि, मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार, मृत्यु पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता, चिकित्सा सहायता, मुख्यमंत्री भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार की ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना, कौशल प्रशिक्षण, राज्य लोक सेवा एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता के लिये पुरस्कार योजना, पेंशन सहायता, सुपर 5000 योजना, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिये अध्ययन अनुदान, निर्माण पीठासीन श्रमिक आश्रय, निर्माण श्रमिक रैन बसेरा, खिलाड़ी प्रोत्साहन, औजार उपकरण खरीदी के लिये अनुदान, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की कोचिंग के लिये अनुदान, अंत्येष्टि एवं अनुग्रह राशि, साइकिल अनुदान, दो पहिया वाहन क्रय के लिये अनुदान योजना में बारे में विस्तार से बताया। साथ ही श्रमिकों से आव्हान किया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिये अपना पंजीयन जनपद पंचायत या नगर निकाय संस्थाओं में अनिवार्य रूप से करवायें। पंजीयन के लिये उन्हें 5 वर्ष के लिये मात्र 10 रुपये का शुल्क ही देय है।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री बीमा एवं पेंशन योजना में पंजीयन की भी विशेष व्यवस्था थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news