TOC NEWS
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन के विरूद्ध सघन अभियान- हो रही सतत कार्रवाई अब तक 11 डम्पर, एक पोकलेंड मशीन, दो ट्रेक्टर- ट्राली व 500 घन मीटर अवैध भंडारित रेत खनिज जप्ती की हुई कार्रवाई
नरसिंहपुर, 10 फरवरी 2017. शासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाकर सतत कार्रवाई की जा रही है। जिले में 4 फरवरी से 9 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन/ भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन के तहत जिले में अब तक 11 डम्पर, एक पोकलेंड मशीन, दो ट्रेक्टर- ट्राली एवं 500 घन मीटर अवैध भंडारित रेत खनिज की जप्ती की कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन द्वारा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई सतत रूप से की जायेगी। यह जानकारी सहायक खनि अधिकारी (प्रभारी अधिकारी) नरसिंहपुर ओपी बघेल ने दी है।
इस सिलसिले में सहायक खनि अधिकारी ने जानकारी दी है कि 4 फरवरी को गोटेगांव तहसील के कंजई मौजा की नहर के पास शासकीय भूमि पर लावारिस रूप से भंडारित 500 घन मीटर अवैध रेत खनिज जप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह 5 फरवरी को खनिज विभाग द्वारा गाडरवारा तहसील के ग्राम मुआर में रेत खनिज के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक पोकलेंड मशीन जप्त कर सांईखेड़ा थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा 9 फरवरी को करेली तहसील में रेत खनिज के दो डम्परों को ओव्हर लोड के तहत अवैध परिवहन में जप्त कर करेली थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। इसी तरह गाडरवारा तहसील में भी एक डम्पर को ओव्हर लोड होने के कारण रेत खनिज के अवैध परिवहन के तहत जप्त कर गाडरवारा थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी तरह कलेक्टर द्वारा 9 फरवरी को गाडरवारा तहसील के ग्राम कौंड़िया में एक डम्पर, पनागर में एक डम्पर, मेहरागांव में दो ट्रेक्टर- ट्राली रेत खनिज के अवैध परिवहन के तहत जप्त किये गये। साथ ही सांईखेड़ा में गिट्टी खनिज के ओव्हर लोड परिवहन किये जाने पर तीन डम्पर अवैध परिवहन के तहत जप्त किये गये। ये डम्पर सांईखेड़ा थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखे गये। करेली तहसीलदार द्वारा रेत खनिज के अवैध परिवहन पर एक ट्रक को जप्त कर थाना करेली में पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। तहसीलदार तेंदूखेड़ा द्वारा रेत के अवैध परिवहन/ ओव्हर लोडिंग करते पाये जाने पर दो डम्पर जप्त किये गये हैं। इस तरह 4 से 9 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन/ भंडारण के तहत उक्त कार्रवाई की गई है। समा.क्र. 45/195/ आर.के.एस.

No comments:
Post a Comment