Tuesday, February 14, 2017

मध्यप्रदेश के विकास के आंदोलन का हिस्सा बनें किसान -नंदकुमार सिंह

Image result for नंदकुमार सिंह
TOC NEWS
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयास अनुकरणी रहे है। अनेक आयामों से आम आदमी, किसान और गरीबों को मदद देने का काम उन्होंने किया है। शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के विकास का जो आंदोलन चलाया है उस आंदोलन का किसान हिस्सा बनें और इस नेतृत्व को स्थायित्व देने और उसका समर्थन करने के लिए खड़े हो। यह बात आज यहां भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में किसान कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम को किसान कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन, योजना आयोग के उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप, प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री श्रीमती कविता पाटीदार और विधायक राजेन्द्र पाण्डे ने भी संबोधित किया।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान ने किसानों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 2022 तक किसान की आय दोगुना करने का मिशन आरंभ किया है। इसमें किसान कल्याण को संवाहक की भूमिका अदा करना है। उन्होंने कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने हमेशा किसानों के हित में निर्णय लिए है। हाल ही में सहकारी साख समितियों से कर्ज लेने वाले किसानों से कर्ज अदायगी की तिथि में संशोधन कर अब किसानों की सुविधा को देखते हुए 28 फरवरी के बजाए 28 मार्च कर दिया है। इस निर्णय से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने किसानों की मुंह मांगी मुराद पूरी की है।
        

उन्होंने दिग्विजय सिंह के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि एक दौर था जब प्रदेश में बिजली का अता पता नहीं था। किसानों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण बोई हुई फसलें बर्बाद हो जाती थी, लेकिन शिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद हर खेत में पानी और हर घर में बिजली किसानों को उपलब्ध करायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश कृषि विकास दर माइनस 4 प्रतिशत थी। आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयासों के कारण मध्यप्रदेश की विकास दर 20 प्रतिशत से अधिक है। लेकिन यह पड़ाव है मंजिल किसान की आय दोगुना करना है। ईश्वरलाल पाटीदार किसान कल्याण आयोग के माध्यम से इस कार्य में अपनी क्षमता का उपयोग कर लक्ष्य प्राप्त करने में उत्प्ररेक की भूमिका का निर्वाह करेंगे।


नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में आजादी के बाद से 2003 तक सिंचाई 7.5 लाख हेक्टेयर तक सीमित थी, जिसे आज 40 लाख हेक्टेयर तक कर दिया गया। इसी तरह बिजली का उत्पादन ढाई हजार मेगावाट से 16 हजार मेगावाट किया जा चुका है। ईश्वरलाल पाटीदार के क्षेत्र में कन्हेरी डेम और कुण्डाल बांध श्री शिवराजसिंह चौहान की देन है। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवन रेखा है। 

श्री शिवराजसिंह चैहान ने नर्मदा सेवा यात्रा आरंभ करके नदी संरक्षण के प्रति जनजागरूकता विकास का जो अभियान आरंभ किया है उसकी सर्वत्र सराहना हुई है। हमें भी इस अनुष्ठान में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान जैसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है।
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news