TOC NEWS
भोपाल । मप्र कांग्रेस कमेटी ने दावा किया है कि शुक्रवार को निशातपुरा भोपाल में संचालित सेक्स रैकेट में पकड़े गए 14 में से एक आरोपी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है एवं मंत्री विश्वास सारंग का नजदीकी है। कांग्रेस ने आरोपी का फोटो भी जारी किया है।
उन्होंने शुक्रवार को निशातपुरा थानांतर्गत त्रिवेणी हाइट्स के पीछे, डुप्लेक्स नंबर 55, करोंद रोड, भोपाल में उजागर हुए ”हाई प्रोफाइल अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट के बाद अनैतिक देह व्यापर निवारण अधिनियम के तहत 5 महिलाओं सहित 14 गिरफ्तार परुषों में क्र. 11 पर दर्ज आरोपी विक्की ठाकुर पिता भगवतसिंह ठाकुर, निवासी-84 गैस राहत कॉलोनी को राज्यमंत्री विश्वास सारंग का नजदीकी बताया है।
मिश्रा ने इन सब परिस्थितियों के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्याक्ष नंदकुमारसिंह चौहान से पूछा है कि आखिरकार उनकी सरकार व पार्टी में यह क्या हो रहा है ? मुख्यमंत्री का परिवार नर्मदा से अवैध रेत उत्खनन, प्रदेशाध्यक्ष के पुत्र कटनी हवाला प्रकरण, दो मंत्री नोटबंदी के बाद अपने नियंत्रण वाली बैंकों में कालाधन जमा करने, एक राज्यमंत्री कटनी में हुए करीब 2200 करोड़ रूपये के हवाला मामले में उछलकर सामने आएं गए हैं,
तो पार्टी से जुड़े अन्य लोग आईएसआई जासूसी कांड में अब बचा था देह व्यापर तो उसमें भी विक्की ठाकुर ने शिरकत कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्मवाद को चुनौती दे डाली है। इन स्थितियों को लेकर मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरकार व पार्टी के वास्तविक चाल, चरित्र और चेहरे को स्पष्ट करें, कि क्या यही उनकी ”पार्टी विद-ए-डिफरेंस की परिभाषा है?
मिश्रा ने मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा है कि क्या ”आओ बनाये अपना मध्यप्रदेश की यह वीभत्स तस्वीर उनकी अपनी ही आकांक्षाओं की एक झलक है?

No comments:
Post a Comment