TOC NEWS
संवाददाता @ गंजबासोदा से राहुल माथुर की रिपोर्ट
गंज बासोदा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी की स्वच्छ भारत अभियान की एक खामी उस समय सामने आई जब गंजबासोदा नगर पालिका मैं कचरा डम्प करने की दिक्कत सामने आई नगर पालिका दैनिक रूप से प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत नगर स्वच्छता के उद्देश्य नगर में गाड़ियों द्वारा घर घर से कचरा इकट्ठा कर उसे पास ही राजोदा ग्राम में ग्राम मैं डंप करते रहे ।
परंतु ग्राम वासियों के द्वारा नगर पालिका के खिलाफ ज्ञापन देकर प्रशासन द्वारा उस पर रोक लगा दी गई इसके बाद नगर पालिका को कचरा डंप करने के लिए कोई भी उपयुक्त स्थान नहीं मिल रहा इसलिए इस समय नगर पालिका प्रांगण में ही नगर पालिका के ट्रॉलियां और गाड़ियां कचरे से अटे पड़े हैं उन्हें खाली तक नहीं किया जा रहा l
मुद्दे की बात यह है की स्थानीय नगर पालिका की अध्यक्ष की सीट bjp के खाते में हैं और केंद्र में भी bjp सरकार होने के बाद भी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान कि इस तरह धज्जियां उड़ रही है स्थानीय प्रशासन भी ग्रामीणों की आपत्ति के बाद नगर पालिका को कचरा डालने की इजाजत नहीं दे रहा कहने को नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी की ही है परंतु जनप्रतिनिधि होते हुए भी स्थानीय प्रशासन के आगे वह मजबूर हैं
नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी आर के नेमा से बात करने पर उन्होंने जगह उपलब्ध ना होने पर कचरा डंप करने में असमर्थता जाहिर की वहीं नगर पालिका अध्यक्षा मधुलिका अग्रवाल के प्रतिनिधि रज्जन अग्रवाल ने बताया की किस तरह कचरा डंप करने को लेकर उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है
अब जब तक कचरा डंप करने की व्यवस्था प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा नहीं की जाती जब तक नगर में गली गली में गंदगी एवं बीमारियां पनपती रहेंगी जिससे नगरवासी राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के सपने ही संजो सकते हैं परंतु हकीकत अभी सपनों से कोसों दूर है


No comments:
Post a Comment