गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की और से रालोद प्रत्याशी सुलतान सिंह खारी को नामांकन वापस लेने के लिए करोड़ों रूपये की पेशकश की गई. ये ऑफर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थक और करीबी उमेश गर्ग ने दिया.
सुलतान सिंह खारी ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे उमेश गर्ग उनके पास में पहुंचे. कुछ देर तारीफ के पुल बांधने के बाद करोड़ों रूपये लेकर विड्रा करने को कहा. साथ ही पीएम मोदी के स्टेज पर उन्हें जगह दिलाने का भी आश्वासन भी दिया.
उन्होंने आगे कहा कि, उन्होंने इस बारें में अपना विरोध जताया और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो उन्होंने माफी मांग ली. इस दौरान किसी ने उनका विडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पुरे मामलें में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

No comments:
Post a Comment