Tuesday, February 14, 2017

कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले ने ध्यानपूर्वक सुनी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश

04-_Jan_Sunwai_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है

नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2017. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे आवेदकों की समस्यायें कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले ने ध्यानपूर्वक सुनी। जनसुनवाई में 35 आवेदन आये। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। आवेदकों की पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने विभिन्न आवेदनों में परीक्षण/ जांच कर प्रतिवेदन भिजवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। 

विभिन्न आवेदनों में पात्रतानुसार लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी अधिकारियों को निर्देश दिये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जमीन पर कब्जा से संबंधित एक मामले में सही जानकारी नहीं देने पर तहसीलदार सांईखेड़ा के रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। जनसुनवाई में उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अरूण प्रताप सिंह निरंजन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीरज श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
        
जनसुनवाई में सुजवारा के दादूवीर लोधी ने मकान में आग लगने से क्षति पर राहत दिलाने के लिए आवेदन दिया। इस मामले में कलेक्टर ने तहसीलदार गाडरवारा को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये। सांईखेड़ा के हेमराज सिंह तोमर ने अवैध कब्जा/ सीमांकन गलत ढंग से होने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार गाडरवारा को प्रकरण का परीक्षण दोबारा कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिये। सांईखेड़ा के प्रमोद साहू ने जमीन पर कब्जा संबंधी शिकायत की। इस मामले में तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये। संजय वार्ड नरसिंहपुर के कौशलेन्द्र सिंह जाट के जमीन की बही प्रदाय करने के मामले में तहसीलदार नरसिंहपुर को निर्देशित किया गया। करेली तहसील के रामपिपरिया के ग्रामवासियों ने शासकीय भूमि को आबादी घोषित करने के लिए आवेदन दिया। इस मामले में कलेक्टर ने तहसीलदार करेली को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया, ताकि पात्रतानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आवेदकों को मिल सके।
 
 जनसुनवाई में बघौरा के सरदार सिंह कौरव के अतिक्रमण से संबंधित मामले का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश कलेक्टर ने तहसीलदार गाडरवारा के लिए दिये। पिठवानी की जानकी बाई ने आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत सांईखेड़ा को पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। सत्धारा- बरमान की जीराबाई काछी ने टपरिया में आग से क्षति पर राहत दिलाने के लिए आवेदन दिया। इस आवेदन पर कलेक्टर ने तहसीलदार करेली को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
 
  जनसुनवाई में गोलगांव- गाडरवारा के पूरनलाल गौंड़ ने सर्पदंश से बालिका की मृत्यु पर राहत राशि दिलाने, गोलगांवकलां के ओमप्रकाश मेहरा ने अपने मोहल्ले में विद्युतीकरण कराने, किरण जैन ने ग्राम पंचायत डेढवारा के अंतर्गत नालियां बनवाने व साफ- सफाई कराने, मड़ेसुर के दिनेश यादव ने 5 माह की बकाया विकलांग पेंशन दिलाने, रानी पिपरिया की शांति बाई ने भूमि पर अवैध कब्जा, बंदेसुर के जयपाल सिंह राजपूत ने अतिक्रमण हटवाने आदि के लिए अपने- अपने आवेदन दिये। अन्य आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शौचालय निर्माण, फर्जी बही बनाने, नियमितीकरण, अनुकम्पा नियुक्ति आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में प्राप्त इन आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई शीघ्रता से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news