Tuesday, February 14, 2017

अखिलेश के मंत्री ने अमर उजाला के पत्रकार को दी जिंदा जलाने की धमकी, ऑडियो वायरल

TOC NEWS
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच सूबे के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के खिलाफ एक पत्रकार को जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप लग रहा है। अखिलेश के मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की गयी है। अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री और हाटा सीट से सपा के उम्मीदवार राधेश्याम ने मनमाफिक खबर न छपने से खफा होकर पत्रकार मनोज को जिंदा फूंक देने की धमकी दी है।राज्यमंत्री और सपा उम्मीदवार की फोन पर दी गई धमकी का ऑडियो वायरल हो जाने के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। हाटा पुलिस ने राधेश्याम के खिलाफ जान से मारने की धमकी और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
पत्रकार मनोज गिरी से फोन पर 9.50 मिनट की बातचीत में राधेश्याम गरजने की शैली में रहे हैं। इकतरफा बोलने के क्रम में नौ दफा गंदी गाली का इस्तेमाल करते हुए कहा, चार मार्च की शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद अमर उजाला के हाटा तहसील कार्यालय पर पहुंचकर पत्रकार समेत जो भी सामने पड़ेगा, पेट्रोल डालकर जिंदा जला देंगे।
अपनी बातचीत में मंत्री ने चुनाव में सहयोग न करने वाले प्रधानों को भी निशाने पर लिया। कहा कि क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान उनके पक्ष में नहीं हैं। चुनाव में उनका विरोध करना भारी पड़ेगा। विधानसभा क्षेत्र में उनके खिलाफ अगर किसी ने कुछ भी बोला तो अंजाम ठीक नहीं होगा, चाहे वह पत्रकार हो या फिर कोई आम आदमी।
एसपी राजू बाबू सिंह के निर्देश पर हाटा कोतवाली में राधेश्याम सिंह के खिलाफ मनोज गिरी को जान से मारने की धमकी देने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ऑडियो वायरल हो जाने से मसला गोरखपुर आईजी की जानकारी तक भी पहुंच गया। आईजी मोहित अग्रवाल ने एसपी कुशीनगर से मामले की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दूसरी ओर इस घटना से आहत पत्रकारों ने बैठक कर राधेश्याम सिंह के रवैये की निंदा की। राधेश्याम के खिलाफ जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। पत्रकारों ने मनोज गिरी सहित मीडिया से जुड़े लोगों की सुरक्षा की मांग भी की है।
 
 
ऑडियो की बात
मंत्री- हम जब किसी %#$ का नाम नहीं ले रहे हैं तो कोई &#%@ हमारा नाम क्यों लेगा।
पत्रकार- मंत्री जी आप ये बताइए
मंत्री- तुम्हारी दुकान… पेट्रोल लगा कर फूंक देंगे अगर ज्यादा राधेश्याम सिंह का नाम वहां लिए तो… तुम्हारे समेत फूंक देंगे… पत्रकारिता तुम्हारी &#%@% में झाड़ देंगे हम।
पत्रकार- ठीक है… ठीक है…
मंत्री- जान लेना
 
पत्रकार- ठीक है
मंत्री- बड़ा पत्रकार बन रहे हो।
जिंदा जला देने की धमकी और साथ में गालियां. करीब 10 मिनट के ऑडियो क्लिप में मंत्री जी ने कई बार भद्दी गालियां दी।
मंत्री- हमारा नाम कोई &#%@ लेगा वो चाहे पब्लिक हो या पत्रकार हो उसका हम @#$ देंगे
 
मंत्री- कोई *@#$^ अगर मेरा गलत नाम लिया तो उसकी %#% ये भी जान लीजिए
पत्रकार- ठीक है… ठीक है
मंत्री- हम किसी का नाम नहीं ले रहे हैं कोई मेरा नाम ना ले @#$%
एक बार तो मंत्री जी ने ये भी बताया कि उन्होंने किसी के लिए जमीन भी कब्जा ली है।
 
मंत्री जी- ‘’जिसको रास्ता चलने का ढंग नहीं वो &#%@ आज राधेश्याम सिंह की बात कर रहा है… अरे वास्तव में अगर हनुमान जी के हम सच्चे पुजारी होंगे तो इसकी जमीन जो मैंने कब्जा कराया है, हनुमान जी इसको ऐसा दंड देंगे अगर सच्चे पुजारी होंगे तब… ये **++** को हनुमान जी दंड देंगे. हम क्यों दंड देंगे इसको, हनुमान जी दंड देंगे।’’    
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news