TOC NEWS
हरियाणा : लव मैरिज की इतनी खौफनाक सज़ा भुगतनी पड़ेगी इस युवक ने शायद सोचा न होगा । मृतक की खोपड़ी लहूलुहान और सिर के बाल व काफी खाल गायब |
मामला हरियाणा के हिसार का है, जहां मिलगेट एरिया के अमन नगर के साढे़ 22 साल के युवक राजेश कुमार उर्फ अमरजीत की हत्या कर दी गई है। उसका शव शनिवार सुबह मिर्जापुर धांसू रेलवे ट्रैक के पास मिला। वह दो दिन से लापता था। दलित युवक ने सवा साल पहले एक प्रभावशाली बिरादरी की लड़की से लव मैरिज की थी। परिजन इसे ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए राजेश की पत्नी के परिजनों पर हत्या का संदेह जता रहे हैं। परिजनों को सुबह गेट पर एक धमकी भरा पत्र मिला।
मिलगेट एरिया के अमन नगर के राकेश कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई राजेश ने 23 अक्टूबर 2015 को प्रभावशाली बिरादरी की लड़की से लव मैरिज की थी। लड़की के परिजन शादी से खुश नहीं थे और मां-बाप कभी उनके यहां नहीं आये। बल्कि उसके परिजन व उनके करीबी दो-तीन बार जान से मारने की धमकी देकर गए थे। हमने बात को हल्के में लिया। राजेश का पांच महीने का बेटा है तरुण। तरुण पैदा होने पर आयोजित जलवा जश्न में डांस फ्लोर पर राजेश की पत्नी के तीन परिजनों ने हंगामा किया था और राजेश को देख लेने की धमकी दी थी। इसके अलावा बाद में उस परिवार के करीबी दो लोगों ने आकर भी देख लेने की धमकी दी थी।
इसे भी पढ़ें :- दैनिक भास्कर के अफसरों पर कोर्ट ने शुरू की अवमानना कार्रवाई, जेल और जुर्माना होना तय, भास्कर के अफसरों में हड़कंप
मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
गांव मिर्जापुर-धान्सू रेल मार्ग पर एक किलोमीटर दूर शनिवार सुबह किसी राहगीर ने रेलवे कर्मी को शव पड़ा होने की सूचना दी। उसके बाद रेलवे थाना पुलिस के पास मामला पहुंचा। रेलवे थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शव रेलवे ट्रैक के नीचे जमीन पर मिला। मृतक के गले पर नीले निशान हैं, जिससे लगता है कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके अलावा मृतक की खोपड़ी लहूलुहान है और सिर के बाल व काफी खाल गायब है। हालांकि रविवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ हो पाएगी। बाद में सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की।2 फरवरी से लापता था राजेश
राजेश दो फरवरी की शाम पांच बजे परिजनों को यह कहकर निकला था कि वह किसी से पैसे लेने जा रहा है। राकेश ने बताया कि राजेश न लौटा तो उनको चिंता हुई और रात नौ बजे उसने भाई से मोबाइल फोन पर संपर्क किया। मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। उसने कई बार फोन नंबर मिलाया। बेल जाती रही, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। रात 12 बजे भाई का फोन स्विच ऑफ आया। उसके बाद आज तक फोन पर संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ ही आता रहा।इसे भी पढ़ें :- शिवराज के ट्विटर कंटेट राइटर का आरोप, मुझसे बंधुआ मजदूरों जैसे काम करवाया गया

No comments:
Post a Comment