TOC News
नई दिल्ली। वीडियो बनाकर खराब खाने की शिकायत करने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव के परिवार का दावा है कि वे गायब हो गए हैं, उन्हें सामने लाने के लिए उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई है। याचिका में परिवार वालों ने कहा है कि उन्हें पता ही नहीं है कि तेज बहादुर कहां हैं। भव है उनके वकील शुक्रवार को अदालत से मामले पर जल्दी सुनवाई का अनुरोध करें। तेज बहादुर के एक रिश्तेदार विजय ने बताया, “हमने उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर की है।
तेज बहादुर की अपनी पत्नी से आखिरी बार सात फरवरी को बात हुई थी। हम उनके मोबाइल पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा। जब हमने उनके कार्यालय के नंबर पर संपर्क किया तो किसी ने हमें नहीं बताया कि वह कहां हैं या तो कोई उत्तर ही नहीं दे रहे।” विजय ने कहा कि परिवार वालों ने बीएसएफ के महानिदेशक को दो चिट्ठियां भी भेजी हैं, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं मिला है।
परिवार वालों ने इससे पहले आरोप लगाया था कि तेज बहादुर को धमकाया जा रहा है और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है।तेज बहादुर के खिलाफ अब विभिन्न आरोपों में कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें अनुशासन भंग करना शामिल है। अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के उनके अनुरोध को भी खारिज कर दिया है।
जवान तेज बहादुर यादव ने बीते दिनों कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इन वीडियो में यादव ने खराब खाने की शिकायत की थी। इसके बाद कई जवानों के वीडियो सामने आए थे। इन इन वीडियो को लेकर काफी विवाद हुआ था। पीएमओ ने इस मामले में गृहमंत्रालय और बीएसएफ से रिपोर्ट मांगी थी। यादव ने कहा ने अपने सीनियर अधिकारों पर घपला करने का आरोप लगाया था। तेज बहादुर ने हालांकि अधिकारियों ने नाम नहीं लिए थे।

No comments:
Post a Comment