Monday, July 3, 2017

लगाये गये पौधों की अच्छी तरह देखभाल हो- प्रभारी मंत्री श्री सिंह


TOC NEWS

प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह तूमड़ा, मुआर और मेहरागांव में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए


नरसिंहपुर, 02 जुलाई 2017.
 प्रदेश के लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री और नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह रविवार 2 जुलाई को विकासखंड सांईखेड़ा के ग्राम तूमड़ा, मुआर और मेहरागांव में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने पौधरोपण के पहले मां नर्मदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और माल्यार्पण किया। गांवों में आज उत्सव जैसे वातावरण में गाजे- बाजे के साथ पौधरापेण किया गया।

       कार्यक्रम में गाडरवारा विधायक श्री गोविंद सिंह पटैल, कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले, पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश श्रीवास्तव, एसडीएम श्री राजेन्द्र राय, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, श्री विनीत नेमा, श्री आनंद राजपूत, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और ग्रामीणजन मौजूद थे।

   इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मां नर्मदा की धारा को अविरल बनाये रखने के लिए कछार क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने की आवश्यकता है। लगाये गये पौधों की अच्छी तरह से देखभाल हो। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हो कि जो पौधे लगाये जा रहे हैं, वे सभी सुरक्षित और जीवित रहें, जिससे लगाये गये पौधे आगामी वर्षों में वृक्ष का रूप ले सकें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पौधे लगाना यज्ञ करने की तरह पुण्य का काम है। पौधे हमें शुद्ध प्राणवायु देते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं।

       प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसान के बेटे हैं और इस कारण किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं। मध्यप्रदेश में किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं, इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने वाला मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है। पहले किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिला करता था, जिसे राज्य सरकार द्वारा लगातार घटाकर शून्य प्रतिशत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कृषि सहकारी ऋण सहायता योजना के अंतर्गत वस्तु ऋण पर 10 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। 100 रूपये के ऋण पर 90 रूपये वापस लिये जा रहे हैं। 

ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है। सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली दी जा रही है। पहले बिजली के लिए बहुत दिक्कत हुआ करती थी। समय पर फसल सिंचाई नहीं हो पाती थी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आरबीसी 6- 4 के प्रावधानों में किसानों के हित में संशोधन किया गया है, ताकि प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को अधिक राहत दी जा सके। उन्होंने फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे किसान हित के कार्य किये गये हैं।

   प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों के कृषि उत्पाद के लागत मूल्य को वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित करने और किसानों को उनके उत्पादों के विपणन में मदद करने के लिए मध्यप्रदेश कृषि लागत एवं विपणन आयोग बनाया जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा है कि यदि किसान को उसकी फसल का लागत से कम मूल्य मिलेगा, तो इसकी भरपाई सरकार करेगी। प्रभारी मंत्री ने ग्राम मेहरागांव में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 5 बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किये।

       विधायक श्री गोविंद सिंह पटैल ने कहा कि राज्य और केन्द्र की सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि 2022 तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं रहेगा, जिसके परिवार के पास पक्का मकान न हो। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाये गये हैं।

 उन्होंने कहा कि आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना लागू की गई है। इस योजना में मात्र 12 रूपये में सालभर का दुर्घटना बीमा किया जाता है, ताकि दुर्घटना के समय व्यक्ति को आर्थिक मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छे कार्य किये हैं। अब हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए उनकी पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी।

       कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले ने कहा कि धरती को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है। पौधे लगाने से धरती का तापमान कम होगा। उन्होंने कहा कि पेरिस में हुए जलवायु सम्मेलन में यह बात सामने आई है कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने की आवश्यकता है। आज जिलेभर में उत्साहपूर्वक पौधरोपण का कार्य किया गया है। 

ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में, शांतिधाम, खेल मैदान, स्कूल परिसर, खेतों की मेढ़ों, कार्यालय परिसरों, नहरों एवं सड़कों के किनारे, नर्मदा एवं सहायक नदियों के तटों आदि स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया है। लोगों ने उत्साह के साथ पौधरोपण किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news