Monday, April 2, 2012

शासकीय संजय निकुंज बोहानी चल रही योजनायें कागज में

ब्यूरो प्रमुख // मनीष साहू 'बन्टी (नरसिंहपुर // टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरो प्रमुख से संपर्क:- 9424995001

 toc news internet channal


नरसिंहपुर. मप्र की सरकार चाहती है कि कृषक योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को लाभ का धंधा बनाये जिससे उनकी दशा और दिशा में बदलाव हो इस हेतु शासकीय उद्यनिकी को दायित्व सौंपे गये हैं पर यहां पदस्थ अधिकारी कर्मचारी शासकीय योजनाओं को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उद्यानिकी व्यवसाय से जुड़े कृषकों को प्रशिक्षण तो दूर की बात है उन्हें अधिकारी कर्मचारी ही नहीं मिलते हैं। उक्ताशय का आवेदन मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर संजीव ङ्क्षसह को दिया गया है। आवेदकों का आरोप है कि ग्राम बोहानी के शासकीय निकुंज में अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और शासकीय योजनाओं को चूना लगा रहे हैं। जिसकी उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए।

आरटीआई में कांट-छांट
आवेदन में आवेदकों का कहना है कि यहां पदस्थ कर्मचारी कार्यालय से नदारद पाये जाते हैं वहीं सूचना अधिकार के तहत मंागी गई जानकारी में कांट छांट गोले लगाकर जानकारी में गोलमटोल किया गया है तथा कार्य दिनांक का उल्लेख भी नहीं किया गया है। इसके अलावा वृक्षारोपण के नाम पर प्रति हेक्टेयर 1 लाख 25 हजार 5 सौ की राशि व्यय की गई जिसमें 1255 रूपये की दर से पौधे रोपने का व्यय दर्शाया गया है।

भूमि 25 और वृक्षारोपण 41 एकड़ में
एक जानकारी के मुताबिक नर्सरी के पास कुल 45 एकड़ जमीन है जिसमें उद्यानिकी के लिए 25 एकड़ भूमि दर्शायी गई है। विभागीय रिकार्ड के अनुसार 41 एकड़ से अधिक जगह में विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया है लेकिन यह कागजों तक ही सीमित है। इस संबंध में विभाग का कहना है कि हमने वृक्षारोपण किया पर पौधे सूख गये।

 नर्सरी में कहां क्या है
उक्त भूमि पर वर्ष 2008-09 में आम तथा अमरूद के 200 पौधे 5 एकड़ में लगाये गये थे इसके बाद आंवले का वृक्षारोपण 15 एकड़ में 7 लाख 53 हजार रूपये की लागत से किया गया और रतनजोत के पौधे 2 हजार 4 सौ 76 मीटर की लंबाई में 3 लाख 87 हजार की लागत से लगाये गये हैं वहीं आम का वृक्षारोपण 15 एकड़ में तथा रतनजोत के पौधे 824 मीटर लंबाई में 8 लाख 79 हजार रूपये की लागत से पौधारोपण किया गया है। वहीं वर्तमान में अनार का वृक्षारोपण 5 एकड़ में कर 475 पौधे लगाये गये हैं जो अब उचित देखरेख के अभाव में सूखने लगे हैं।

कहां गया 45 लाख
संजय निकुंज उद्यानिकी विभाग बोहानी में वर्ष 08-09 में अलग-अलग मदों से एमजीएनआरईजीएस योजना के अंतर्गत 45 लाख 96 हजार 2 सौ 66 रूपये स्वीकृत किये गये हैं जिनमें से बारवेट फेसिंग संरक्षण दीवार एवं वृक्षारोपण में 3 करोड़ 33 लाख 1 हजार रूपये, 1430 नग पोल निर्माण मेें 3 लाख 57 हजार रूपये की लागत दर्शायी गई है जबकि बाजार में पोल की वास्तविक कीमत 130-200 रूपये के मध्य है। वहीं वर्ष 09-10 में नर्सरी के लिए एक सीमेंट सडक़ भी स्वीकृत हुई थी जिसकी कार्य एजेंसी सहायक संचालक उद्यानिकी नरङ्क्षसहपुर हैं। इस सडक़ को 95 हजार 7 सौ रूपये की लागत से बनाया जाना था जो नर्सरी में कहीं भी नजर नहीं आ रही है।

अभी कारनामे और भी हैं
संजय निकुंज बोहानी सहित सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार की हदों को पार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक चारा कटाई के नाम पर लाखों की हेराफेरी की बात सामने आ रही है तो वहीं विभाग द्वारा वर्मीकम्पोस्ट योजना सहित कृषक प्रशिक्षण व भ्रमण योजना में भी व्यापक फर्जीवाड़ा किया गया है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news