Tuesday, March 19, 2013

कपड़ों की नंगई से जुमलों की नंगई तक



समकालीन भारत में कतिपय सुन्दरियों में नंगे होने की होड़ सी मची हुई है, कपड़े उतारने की यह कैसी होड़ है ? कोई पूनम पाण्डेय शाहरूख खान को तोहफा दे रही है तो कोई रोजलिन खान धोनी के लिए पूर्ण नंगी हो गई है। इससे पहले योगिता दाण्डेकर नामक युवती ने बुजुर्ग आन्दोलनकारी अन्ना का ‘खुलकर’ (दरअसल खोलकर!) सपोर्ट किया था, हालात यह है कि नारीवादी लेखिका और महिलाओं की आजादी की जबरदस्त समर्थक तस्लीमा नसरीन तक को पूनम पाण्डेय की सस्ती लोकप्रियता पाने की इस ‘लुच्छी हरकत’ पर कहना पड़ा कि ‘‘पूनम पाण्डेय न्यूड हो गई मगर लगता है, अभी तक उनका मन नहीं भरा, वह अभी भी इतनी गंदी हरकतें कर रही है जितनी पहले कभी नहीं की . . . आगे तस्लीमा कहती है कि – लगता है पूनम . . . पब्लिक के सामने ही . . . . . . करवाना चाहती है।’’
खैर, एक और तस्वीर भी सामने आई है जिसमें पूरी तरह से नग्न पूनम पाण्डेय ने किसी हिन्दू देवता की तस्वीर का सहारा ले रखा है, इस तस्वीर को राज्य सभा सांसद सचिन तेंदुलकर प्रणाम कर रहे है, यह अजीबो गरीब अवस्था है, क्या नंगी पूनम ने कामदेव को थाम रखा है जिसे नवजात नेता सचिन तेन्दुलकर नमन कर रहे है ! वैसे कर भी रहे हो तो क्या बुरा है ? कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी (जिनका नाम मनचलों ने अभिषेक के बजाय ‘अभी सेक्स’ रख लिया है!) से लेकर महिपाल मदेरणा तक सेक्स सीड़ीयों का बाजार गर्म है। हर व्यक्ति जान गया है कि राजनीति में क्या चल रहा है, किक्रेट में क्या चल रहा है और फिल्म इण्डस्ट्रीज और औद्योगिक जगत के बीच क्या चल रहा है, ऐसा लगता है यह देश, देश नहीं देह की मण्डी है, जहां पर हर कोई बदन ऊघाड़ू आकर अंग प्रदर्शन की अनन्त प्रतिस्पर्धा का धावक बनने पर तुला हुआ है।
नंगेपन की इस होड़ ने, कपड़े उतारने की इस दौड़ ने पूरे मुल्क को वैश्यालय में तब्दील कर दिया है, हालांकि पूनम पाण्डेय ने अपनी इस नंगी तस्वीर पर रोष व दुःख जताते हुए, इसे एडिटेड व फर्जी तस्वीर करार दिया है, क्योंकि उसे डर है कि हिन्दू देवता की तस्वीर वाले चित्र पर हंगामा खड़ा हो सकता है, खासकर हिन्दुत्ववादी समूह इस आपत्ति कर सकते है, हालांकि अभी तक विश्व हिन्दू परिषद, शिव सेना, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदि संगठनों की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, शायद वे भी नग्न तस्वीरों के रसास्वादन में मस्त हो!
देह की अमीरी का प्रदर्शन करते वक्त वस्त्रों की दरिद्रता के दर्शन आजकल सहज में ही हो जाया करते है, विशेषतः अंग्रेजी भाषी भारतीय मध्यमवर्गीय धीरे-धीरे कम कपड़े पहनने लगा है, ये पूनम पाण्डेय, रोजलिन खान, योगिता दाण्डेकर तो इस वर्ग के मध्य मची सडांध का अंश मात्र ही है। जिस देश में ‘‘भोग’’ को पर्दे में करने की परम्परा रही हो वहां पर ‘‘सम्भोग’’ के सार्वजनिक प्रदर्शन को नैतिक अवमूल्यन की पराकाष्ठा ही कहा जाएगा।
खैर, नंगे होने वाले तो मानसिक रूप से विकृत है ही, इस नग्नता को फोलो कर रहे ‘फोलोअर्स’ के लिए क्या कहा जा सकता है ? क्या यह आम भारतीयों की दमित कामवासना का विस्फोट है या हम भारतीय इतने आधुनिक हो चुके है कि अब कपड़े नही भी पहने तो चल सकता है। अजीब देश है . . एक तरफ नंगी भूखी जनता है जिसे दो जून की रोटी और तन ढकने को कपड़ा तक नसीब नहीं है, दूसरी तरफ ये स्वतः नंगी हो रही प्रजा है जिसे तन ढंकने की तमीज तक नहीं है। इन्हें क्या कहें ? ये इस देश का गौरव है या शर्म, इन पर गर्व करें या लानत भेजे, समझ के परे है। इंतजार कीजिये, इनके चैराहों पर भोग करते हुये विडीयो सोशल मीडिया पर जल्द ही होंगे अथवा प्रिन्ट मीडिया में ये अपने लिये ब्लात्कार करने वाले लोग ढूंढने के इश्तेहार छपवायेगी।
पर क्या इसके लिये केवल औरतें ही जिम्मेदार है ? शायद नहीं, क्योंकि कोई पूनम शाहरूख के लिए नंगी हो रही है तो रोजलिन धोनी के लिए और योगिता अन्ना हजारे के लिए, ये अल्ट्रा मार्डन युवतियां आखिर नग्न तो पुरूषों के लिए ही हो रही है ना, फिर भी यहां पितृसत्ता का प्रकोप बना हुआ है। सम्पूर्ण नारीवादी विमर्श नारी की दैहिक स्वाधीनता पर जोर देता है, उनके लिए देह स्त्री की सम्पत्ति है, वे इसे ढंके, छिपाये अथवा दिखाये, मगर नारीवादियों ने भी कभी कल्पना नहीं की होगी कि देह की स्वतंत्रता एक दिन स्त्री को महज देह में ही बदल कर रख देगी, जहां पर वे ‘जबरन’ नहीं पर ‘इच्छा से’ वस्त्र उतार रही होगी। कहना पड़ेगा ‘नारी जीवन हाय तुम्हारी यहीं कहानी’, तुम हर युग में देह ऊघाड़ने में ही लगी रहोगी ओर पुरूषों तुम्हें लानत, तुम्हारी आंखों में कीड़े पड़े, तुम हर युग में इनकी देह को घूरते ही रहोगे या और भी कुछ करोगे ?
इन सुन्दरियों की ‘हरकतें’ चर्चा में बने रहने का ‘पब्लिसीटी स्टंट’ हो सकता है, शर्लिन चौपड़ा, साक्षी प्रधान भी ‘हॅाट फोटो’ जाहिर करके खूब चर्चा में रही है, विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन भी कम कपड़ों में फोटो खिंचवा चुकी है, पुरूषों में भी वस्त्र उतारने से लेकर जिस्म बेचने तक का प्रचलन खूब बढ़ गया है। दरअसल नवउदारीकृत बाजार की दुनिया में देह एक उत्पाद मात्र है, शायद तभी तो तस्लीमा नसरीन जैसी लेखिका पूनम पाण्डेय के लिए ट्विटर पर लिखती है कि – इसका बस चले तो सरेआम लोगों के बीच आकर ‘ संबंध’ बना ले। तस्लीमा भी मुस्लिम महिलाओं के लिए यह लिख कर हंगामा खड़ा कर चुकी है कि वे 72 कुंवारे पुरूषों के साथ सो सकती है, बस उन्हें मौका मिलने की देर है।
अब इन बातों पर कोई क्या प्रतिक्रिया करें ? पूनम ने तो हाल ही में ‘माई बाथरूम सीक्रेट्स’ नामक विडि़यों भी लांच किया है, जो यू ट्यूब पर बैन किया जा चुका है (मगर आज भी दिखता है) गौरतलब है कि पूनम पाण्डेय का बाथरूम विडियों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से हिट हुआ है। इसे मिल रहे रिस्पांस के चलते वेबसाइट कई बार क्रेश हो गई, महज दो ही दिनो में इसे दुनिया भर के 70 लाख लोगों ने देख डाला।
कपड़ों की नंगई से जुमलों की नंगई तक के इस सफर में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा भी कूद गई, उसने मुम्बई में विगत दिनों कह डाला कि मर्द ‘इज्जतदार’ नहीं होते मगर बिना मर्दों के रहना भी मुश्किल है। एक फिल्म पत्रिका को इस ‘हॅाटेस्ट गर्ल’ ने कहा कि औरत व मर्द के रिश्ते अजीब होते है, मैं मर्दों के साथ भी नहीं रह सकती और उनके बगैर भी नहीं रह सकती।
इस देश की संस्कृति, देश के तिरंगे और देश के नाम का किस प्रकार देहोन्मुखी दुरूपयोग किया जा सकता है उसका सबसे गरमागरम उदाहरण योगिता दाण्डेकर है जो गांधीवादी अन्ना को सपोर्ट करने के लिए अधनंगी हो गई थी, उसने अपने शरीर के उपरी भाग पर तिरंगा पुतवा कर उस पर ‘आई सपोर्ट अन्ना’ लिखवा दिया और पिछवाड़े बेचारे चिरकुंवारे अन्ना को मंडवा कर ‘आई लव इंडिया’ लिखवा दिया। उसने तो जन लोकपाल बिल संसद में पारित हो जाने पर नंगे होकर संसद मार्ग पर दौड़ लगाने की भी घोषणा कर दी थी, सलीना वली खान ने भी ऐसा ही ऐलान किया था। योगिता का तो दावा है कि वे अन्ना की 10 वर्षों से अनुयायी है और कई अभियानों का हिस्सा रह चुकी है।
वाकई अन्ना टीम की इस सदस्य का यह भी स्वागत योग्य कदम है, अन्ना की बाकी टीम संप्रग को, केंद्रीय मंत्रीमण्डल तथा प्रधानमंत्री को नंगा करने पर तुले हुए है, वहीं योगिता है जो खुद टॅापलेस (अध नंगी) होकर मनचलो के लिए मनोरंजन का सामान बन गई है।

राखी सांवत से लेकर सनी लियोन तक, योगिता दाण्डेकर से लेकर पूनम पाण्डेय तक भारतीय नारी समाज में नंगे होने की होड़ मची हुई है, कपड़ो की नग्नता से लेकर दैहिक नग्नता तक, शब्दों की नंगई से लेकर जुमलों की नंगई तक आज ऐसा माहौल बना दिया गया है कि जो नंगा हो गया उसने अपना जन्म सार्थक कर लिया और जो पूरे कपड़ों में रहा उसने जिन्दगी बेकार कर ली, शायद इसीलिए दूसरों के कपड़े उतारने से लेकर खुद के कपड़े उतारने तक कि इस ‘नंगदौड़’ में शामिल होने की युवा समाज में लालसा बढ़ती जा रही है, शायद हम वो दिन भी देखेंगे जब इस देश में कपड़े पर खर्च सबसे कम होगा, आज के महंगाई के जमाने में राहत देने वाली यह एक मात्र खबर हो सकती है।
(सम्पादक-खबरकोश डॅाट कॅाम)

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news