ब्यूरो प्रमुख // जितेन्द्र अग्रवाल (हरदा// टाइम्स ऑफ क्राइम)ब्यूरो प्रमुख से संपर्क:-: : 80851 99183
हरदा. कलेक्टर और जनता के बीच बड़ी भूमिका जनसंपर्क विभाग निभाता है। बड़ा जिला होने के बावजूद यह महत्वपूर्ण विभाग प्रभारियों के हवाले कर दिया गया है। सूचना सहायक से भर्ती हुए प्रभारी विठ्ठल महेश्वरी सहित सभी कर्मी अपना कर्तव्य सही ठंग से नहीं निभा पा रहे है। कलेक्टर की आंख कहे जाने वाले सहायक जन संपर्क अधिकारी दोनों आंखों जैसा समान व्यवहार नहीं कर रहे हैं। काले चश्में से वे हकीकत कलेक्टर को नही बता पा रहे हैं। हरदा जनसंपर्क कार्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां पर पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी विभागीय गतिविधियों को गंभीरता से नहीं ले रहे है।
क्योंकि वे जब स्थाई रूप से मुख्यालय में निवास करेंगे तो ही शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सकेगा। यहां पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी अन्य जिलों से अप-डाउन कर समय व्यतीत कर देते है। जिससे शासकीय कार्य तो प्रभावित हो रहा है साथ ही शासन की योजनाओं को भी जंग लग रहा है। हरदा जनसंपर्क कार्यालय सहायक जनसंपर्क अधिकारी ही चला रहे है वे भी समय पर कभी मुख्यालय नहीं पहुॅचते है तो कभी निजी कामों में व्यस्त रहते है। यहां पदस्थ बाबू होशंगाबाद से रोजाना ट्रेन से आना-जाना करते है। जिनका कोई समय निर्धारित नहीं रहता। चपरासी खंडवा से ट्रेन से आना-जाना करते है। अस्थाई कर्मचारी खिड़किया ट्रेन द्वारा आना-जाना कर कार्यालय खोलता है।
इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरदा जनसंपर्क कार्यालय में शासकीय कार्य किस कदर प्रभावित हो रहे है। जबकि शासन की गाईड लाईन के अनुसार समय से ही शासकीय कार्यालय खुलना चाहिए। इसके बावजूद भी जनसंपर्क कार्यालय में अन्य अनियमित्ताए पनप रहे है।

No comments:
Post a Comment