मुंबई।। बलात्कार की घटनाओं के मामले में अब मुंबई भी ज्यादा सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां भी आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसका ताजा सबूत निर्मल नगर का है। यहां 55 वर्षीय बाप अपनी ही 19 साल की बेटी के साथ 9 साल तक दुष्कर्म करता रहा। बांद्रा ईस्ट के बेहरामपाडा इलाके में यह परिवार अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ रहता है। आरोपी पिता इश्तियाक शेख पेशे से वॉचमैन है।
पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे 8 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार , ' जब लड़की 9 साल की थी , तभी से उसके साथ दुष्कर्म हो रहा है। वह डर के मारे वह किसी को बता नहीं सकी। उनकी मां का निधन कुछ साल पहले हो गया था। ' बाप की करतूत का तब पता चला , जब आरोपी ने अपनी दूसरी बेटी (11) के साथ छेड़छाड़ की। बड़ी बेटी से रहा नहीं गया और उसने पहले तो यह बात अपने घरवालों को बताई और फिर बाद में निर्मल नगर पुलिस को बताया। पुलिस भी इस घटना से आश्चर्यचकित है।
.jpg)

No comments:
Post a Comment