TOC NEWS
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए उद्घाटन समारोह में सुशांत सिंह और मलाइका अरोड़ा ने किया परफॉर्म
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया आईपीएल 2017 का उद्घाटन समारोह (BCCI)
रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच से पहले आयोजित हुए उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत और मलाइका अरोड़ा ने अपनी जोरदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।
इससे पहले मेजबान टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मेहमान टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को खेल भावना का प्रतीक स्मृति चिन्ह सौंपा।
आईपीएल के पांच दिनों में अब तक छह आयोजन स्थलों पर उद्घाटन समारोह आयोजित हो चुके हैं। इस बार आईपीएल के उद्घाटन समारोह सभी आठों टीमों के घरेलू मैदानों में आयोजित किए जा रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत और मलाइका अरोड़ा ने वानखेड़े स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में कियया परफॉर्म (bcci)
पहले चार दिनों में हैदराबाद, पुणे, राजकोट, इंदौर और बैंगलोर में भी उद्घाटन समारोह आयोजित किए गए, जिनमें हैदराबाद में एमी जैक्सन, पुणे में रितेश देशमुख, तीसरे दिन राजकोट में हुए उद्घाटन समारोह में टाइगर श्रॉफ और चौथे दिन बैंगलोर में हुए उद्घाटन समारोह में कृति सेनन ने परफॉर्म किया था।

No comments:
Post a Comment