ब्यूरो प्रमुख // जितेन्द्र अग्रवाल (हरदा //टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरो प्रमुख से संपर्क:-: : 80851 99183
हरदा. करीब ढाई माह से मकडाई का स्वास्थ्य केन्द्र का ताला नही खुला सिर्फ एक चौकीदार द्वारा अस्पताल की देखरेख की जा रही है। 31 मई 2012 को पुराने डॉक्टर के रिलीव होने के बाद आज तक कोई डाक्टर की नियुक्ति नही की गई। गरीब प्रदेश के अमीर मंत्रियों के घरेलू क्षेत्र मकडाई में नया अस्पताल लगभग 45 लाख रूपयें में बना वह भी डाक्टर के अभाव में नही खुल रहा। उसमे भी मरघट जैसा सन्नाटा छाया हुआ है। जब मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की यह स्थिति है तो जिले के अन्य प्राथमिक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों की क्या स्थिति बनती होगी सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जे एस अवास्या ने बताया की 125 रूपय किस बात के ले रहे है यह बात मेरे नालेज में नही है जबकि लेना तो नही चाहिए मगर रोगी कल्याण समिति स्वतंत्र होती है उसमें में दखलंदाजी नही कर सकता। फि र भी मैं दिखवाता हूं कि किस बात के पैसे ले रहे है। इसी प्रकार दाई रखने का भी कोई प्रावधान नही है। यह कोई जरूरी नही है। मकडाई का सरकारी अस्पताल डाक्टर एवं स्टाफ के अभाव में नही खुल रहा है। जब भी सरकार कोई डॉक्टर की नियुक्ति करेगी तो अस्पताल अपने आप खुलने लगेगा हमारे हाथ में कुछ भी नही है। फिर भी हम कोशिश कर रहे है। कि प्रति मंगलवार और शुक्रवार को एक डॉक्टर को कुछ समय के लिये बैठायें।
No comments:
Post a Comment