Tuesday, August 7, 2012

खूबसूरती का बदसूरत “अंत”,आखिर क्यों?


खूबसूरती का बदसूरत “अंत”,आखिर क्यों?

Written by   संजीव चौहान

गीतिका शर्मा और अनुराधा बाली उर्फ फिज़ा। दोनो ही खूबसूरत, बेबाक। मगर अंत दोनों का ही दर्दनाक। एक ने मौत को गले लगा लिया। दूसरी (फिज़ा) की लाश लावारिश हाल में उसी की देहरी के अंदर मिली। सड़ी-गली हालत में। फिज़ा जीते-जी जिस कदर खूबसूरत थी। संदिग्ध मौत के बाद उनकी लाश उतनी ही डरावनी मिली। लाश को देखकर अच्छे अच्छों की घिग्घी बंध जाये। कमोबेश गीतिका की भी मौत ने सबको हिला दिया। उसकी लाश भी अपनी ही देहरी के भीतर फंदे पर लटकी मिली।


अब सवाल यह पैदा होता है, कि आखिर इतनी उच्च शिक्षित, खूबसूरत महिलाओं की इतनी बुरी और अकाल मौत क्यों? क्या अपनी मौत के लिए एक हद तक यह भी जिम्मेदार हैं? या फिर गोपाल कांडा और चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद या फिर किसी और के ही सिर इनकी मौत का ठीकरा फोड़ देना चाहिए? यहां मेरी इस सोच या सवाल का ताल्लुक, इससे कतई नहीं है, कि फिज़ा और गीतिका की मौत का ठीकरा इन्हीं के सिर फोड़ देना चाहिए। मुद्दा बहस और खुलकर बात करके कोई बेहतर कारण या तर्क खोजने का है।

कहते हैं कि किसी की मौत के बाद उस पर सवाल नहीं खड़े करने चाहिए। मैं भी इससे सहमत हूं। जब किसी की मौत के बाद समाज में से ही सवाल पैदा होने लगें, तो उन सवालों को “ज़िंदा दफन”कर देना भी तो किसी “भ्रूण-हत्या”से कम नहीं आंका जायेगा। मात्र तीन साल की नजदीकियों में एक एअर होस्टेस एक कीमती फ्लैट और एक कीमती कार की मालकिन बन जाती है। कैसे? एक एअर होस्टेस तीन साल की नौकरी में ही कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बना दी जाती है। कैसे? जब कीमती फ्लैट और कार मिलती है? तब समाज पड़ोसी, परिवार में से कोई भी किसी को नहीं बताता है। आखिर क्यों?

क्यों नहीं उसी वक्त दुत्कार दी जाती है वो कीमती कार। वो कीमती फ्लैट। और उस क्रूर इंसान को, जो देता है कीमती फ्लैट और कीमती कार। क्या अगर ऐसा हो जाता, तो भी गोपाल कांडा की इतनी औकात हो सकती थी, कि वो गीतिका के घर में घुस पाता? परिवार के लोगों के साथ फोटोग्राफी करा पाता। गोपाल कांडा के दफ्तर की कोई कर्मचारी अरुणा चड्ढा धमका पाती गीतिका को। जबरदस्ती फोन पर दफ्तर बुलाकर कुछ दस्तावेजों पर दस्तखत कराने के लिए। क्या गीतिका को सामना करने की नौबत आती उन हालातों से, जो उसकी अकाल मौत का कारण बन गये। शायद कभी नहीं। बशर्ते, आज जिस गोपाल कांडा को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है, उसी गोपाल कांडा के पैर शुरुआत में ही उखाड़ दिये गये होते। तो उसके पैरों को जमने के लिए ज़मीन ही नहीं बन पाती। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके लिए जिम्मेदार दोनो बराबर के हैं। गीतिका शर्मा और गोपाल कांडा। हो सकता है, हर कोई मेरे मत से सहमत न हों, लेकिन यह मेरा मत है। सबका मत नहीं।

अब बात करते हैं फिज़ा की। अच्छी खासी कानून की पढ़ाई करके इज्जतादर नौकरी कर रही थीं। निजी ज़िंदगी में चंद्र मोहन आये। खुशियां लेकर आये। जब चंद्र मोहन, फिज़ा की ज़िंदगी में “चांद” बनकर चमके, उस वक्त कल्पना करना भी बेईमानी होगा फिज़ा के लिए, कि यह चांद जब उनकी ज़िंदगी में डूबेगा, तो अंधेरे के अलावा कुछ नहीं दिखाई देगा। हुआ भी वही। जिस चंद्र मोहन ने फिज़ा के लिए धर्म बदल लिया। वही चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद पलट गया। उसे अपनी पुरानी बीबी और असली बच्चे याद आने लगे। अब बताइये इसे क्या कहेंगे? चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद की गद्दारी या फिर अनुराधा बाली उर्फ फिज़ा की कम-अक्ली या इंसान को पहचानने में ज़िंदगी की सबसे बड़ी भूल? जो भी हो, कहीं न कहीं कुछ न कुछ तो कमजोरी रही फिज़ा की। बहरहाल अंत फिज़ा का भी जिसने देखा, उसे काठ मार गया। फिज़ा की लाश के फोटो देखकर। हर किसी के मुंह से यही निकला- हे भगवान ऐसी मौत किसी को मत देना।

  इस सबको लिखने के पीछे बस मकसद इतना सा है, कि हर मौत अपने पीछे सवाल छोड़ती है। हर मौत के सवाल का जबाब कोई किसी से मांगता भी नहीं है। लेकिन जब किसी “खूबसूरत” की “बदसूरत” मौत होती है। शोर तभी ज्यादा मचता है। और सवाल भी तभी ज्यादा निकलकर सामने आते हैं। आखिर क्यों?

लेखक संजीव चौहान की गिनती देश के जाने-माने क्राइम रिपोर्टरों में होती हैं. वे पिछले दो दशक से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन दिनों न्‍यूज एक्‍सप्रेस चैनल में एडिटर (क्राइम) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. ये लेख इनके ब्‍लॉग क्राइम वॉरियर पर प्रकाशित हो चुका है, वहीं से साभार लिया गया है. इनसे संपर्क   के जरिए किया जा सकता है.

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news