खिमलासा बस स्टेंड पर बस-कन्डेक्टरों का ही आतंक
तहसील प्रमुख // सत्य प्रकाश शर्मा (खुरई// टाइम्स ऑफ क्राइम)
तहसील प्रमुख से संपर्क:-98268 55356
खुरई. खुरई. शहर से लगभग 15 कि.मी. दूर कस्वा खिमलासा स्थित हैं। जहां पर हमारे खिमलासा क्राइम रिपोर्टर अमर सिंह साहू से जानकारी प्राप्त हुई कि इन दिनों खिमलासा व आस पास के क्षेत्र की आमजनता खिमलासा बस स्टेंड के बस कन्डेक्टरों के आतंक से भारी हैरान परेशान हो रही है, बसों को एक निश्चित स्थान पर खड़ा नहीं किया जा रहा है,आम जन अपना अपन सामान लेकर इधर-उधर परेशान होते फि र रहे हैं, कन्डेक्टरों द्वारा अकारण ही परेशान किया जा रहा है, यहां का पुलिस प्रशासन भी मूक सहमति देता दिखाई दे रहा है, तब तो इन बस कन्डेक्टरों का इतना आतंक सरेआम जनता को भेागने मिल रहा है। आम जनता एवं क्षेत्र के यात्रियों ने मांग की है,कि बस कन्डेक्टरों द्वारा किया जा रहा आतंक समाप्त कर जनता की असुविधा पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए कन्डेक्टरों को व्यवस्थित कर तत्काल जनता के हित में यात्रियों के हित में उचित कार्यवाही अतिआवश्यक है। यह भी जानकारी मिली कि यहां की जनता जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हैेरान परेशान है।
No comments:
Post a Comment