TOC NEWS
राजा सिंह ने कहा कि अगले रामनवमी तक राम मंदिर बनकर रहेगा
नई दिल्ली : हैदराबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजा सिंह ने विवादित बयान दिया. राजा सिंह ने कहा कि वे लोग जो अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं. हम उनके इस बयान का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम उनका सिर कलम कर सकें. राजा सिंह ने कहा कि आने वाली राम नवमी तक राम मंदिर बनकर रहेगा.
राजा सिंह ने कहा, 'राम मंदिर के लिए जान दे भी सकते हैं और दूसरों की जान ले भी सकते हैं. आने वाली राम नवमी तक राम मंदिर बनकर रहेगा.' बीजेपी विधायक राजा सिंह अक्सर विवादित बयान देने के लिए सुर्खियों में रहते हैं।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को कोर्ट से बाहर सुलझाने का सुझाव दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस सुझाव के बाद आए दिन राम मंदिर निर्माण को लेकर बयान आ रहे हैं. कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि कोर्ट से बाहर दोनों पक्षों को बातचीत कर इस मसले का हल निकालना चाहिए।
'राम मंदिर मेरी आस्था का विषय'
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शऩिवार को कहा, 'राम मंदिर मेरी आस्था का विषय है. मेरे विश्वास का विषय है. मुझे इस पर गर्व है. अगर जेल भी जाना पड़े तो जाऊंगी, फांसी पर लटकना पड़े तो लटक जाऊंगी.’संवाददाताओं ने जब सवाल किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के दौरान क्या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा हुई तो उमा ने कहा, ‘राम मंदिर पर हमें बात करने की जरूरत कहां रहती है. इस विषय पर हम (योगी और उमा) अजनबी नहीं हैं. योगी जी के गुरु महंत अवैद्यनाथ राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा थे.’
इसे भी पढ़ें :- रिहाईशी इलाकों और शिक्षण संस्थाओं के पास नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें : शिवराज सिंह चौहान
'कोर्ट से बाहर हो सकता है मंदिर का हल'
उन्होंने कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में है इसलिए वह ज्यादा नहीं बोलेंगी, लेकिन खुद उच्चतम न्यायालय का कहना है कि मामले का हल अदालत से बाहर भी हो सकता है.
'पक्के इरादे वाले हैं योगी'
इससे पहले केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘पक्के इरादों वाला’ बताते हुए शनिवार को कहा कि गंगा सहित विभिन्न नदियों की सफाई के अलावा बुंदेलखंड में सिंचाई सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जल्द और तेजी से कार्य शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें :- शादीशुदा महिलाओं की ये चीजें लड़कों को बना देती है दीवाना
मई के अंत तक गंगा के लिए 7000 करोड़ रुपए
योगी से मुलाकात के बाद उमा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘गंगा के लिए हम 7000 करोड़ रुपये मई अंत तक देना चाहते हैं. सिंचाई के लिए 15 से 20 हजार करोड रुपये केन्द्र मदद करना चाहता है.’ उन्होंने विश्वास जताया कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उत्तर प्रदेश में तेजी से काम होगा. गंगा सफाई को लेकर योगी बतौर सांसद भी सदन में कई बार बोल चुके हैं.

No comments:
Post a Comment