TOC NEWS
सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में नेशनल हाईवे पर एक युवक को बांधकर कार में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है
उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद से ही सीएम योगी का पूरा फोकस कानून व्यवस्था को लेकर है। पूर्व की सरकारों पर बीजेपी ने जमकर आरोप लगाया था कि कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश लगातार पिछड़ रहा है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को टाइट करना शुरू किया। मगर अब एक ऐसी खबर आई है जिसने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये खबर आई है मुख्यमंत्री योगी के गृहशहर गोरखपुर से। गोरखपुर में एक युवक को कार के अंदर जिंदा जला कर मार डाला गया। ये घटना गोरखपुर के सहजनवा इलाके की है। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है।
आपको पूरी खबर के बारे में बताते हैं। गोरखपुर में नेशनल हाईवे 28 पर तेनुआ टोल प्लाजा के पास ये घटना हुई है। दोपहर करीब 12.30 बजे ये घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि तेनुआ टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर एक मारूति बलेनो कार में युवक को बांधकर जला दिया गया। जानकारी के मुताबिक 3 लोगों ने युवक को बांधकर कार में डाला था और उसके बाद आग के हवाले
करके मौके से फरार हो गए। मारूति बलेनो कार का नंबर यूपी 53 सीजे 9938 है। इसी कार में युवक को जिंदा जलाया गया था। आस पास के लोगों का कहना है कि 3 लोग दूसरी गाड़ी से वहां आए और बलेनो सवार युवक से बात करने के बाद उसे बांधकर जिंदा जला दिया।
कार को आग के हवाले करने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। घटना की खबर मिलने के बाद फौरन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। अभी तक मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं जिस
कार में युवक को जिंदा जलाया गया है वो कार किसी विष्णु अग्रहरि के नाम से रजिस्टर्ड है। घटना स्थल पर पुलिस के साथ साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा करने की कोशिश की। कार में जलाए गए युवक का शव बुरी तरह से जल गया था। जिसके कारण गैस कटर के इस्तेमाल से उसे बाहर निकाला गया।
घटना के बाद पुलिस ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी कहना संभव नहीं है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या माजरा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में इस तरह की भयानक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कुल मिलाकर ये घटना यूपी की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है। किस तरह से दिन दहाड़े सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में तीन लोग आराम से एक युवक को बांधकर कार में जिंदा जला देते हैं। इस से पता चल रहा है कि राज्य के अपराधियों में कानून का खौफ नहीं है। ऐसे में अब सीएम योगी के सामने चुनौती इस बात की है वो इस तरह की घटनाओं में पुलिस को तेजी के एक्शन लेने के लिए कहें और दोषियों को जल्दी पकड़कर सजा दिलवाएं। ऐसा करने से कानून का खौफ अपराधियों के अंदर पनपेगा।

No comments:
Post a Comment