Sunday, April 9, 2017

कैराना से पलायन की बड़ी वजह था ये बदमाश, मुठभेड़ में लगी 5 गोली

Image result for कैराना से पलायन की बड़ी वजह था ये बदमाश, मुठभेड़ में लगी 5 गोली

TOC NEWS

यूपी का कैराना शनिवार सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. ये गोलियां पुलिस और कुख्यात बदमाश फुरकान के बीच चल रही थी. पुलिस मुठभेड़ में फुरकान गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया है.

शनिवार सुबह कैराना पुलिस को सूचना मिली कि फुरकान अपने साथियों के साथ व्यापारियों से रंगदारी वसूलने कैराना आ रहा है. पुलिस ने फौरन जाल बिछाया और पुलिस कप्तान अजय शर्मा की अगुवाई में पुलिस की कई टीम इलाके में तैनात हो गई. इससे पहले कि पुलिस फुरकान को पकड़ती उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी.
गोलियों का जवाब गोलियों से
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फुरकान पर गोलियां चलाईं. इस एनकाउंटर में फुरकान को पांच गोलियां लगीं, वहीं पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए. जख्मी हालत में फुरकान को मेरठ रेफर किया गया है. घायल पुलिसकर्मियों का भी इलाज जारी है. बताते चलें कि कैराना पलायन पर मचे बवाल के दौरान भी फुरकान कारोबारियों के घरों में चिट्ठियां भेजकर उनसे रंगदारी मांगता था.
रंगदारी लेने के बाद भी की हत्या
कुख्यात बदमाश फुरकान की कैराना और उसके आसपास के इलाके में काफी दहशत थी. दरअसल तकरीबन दो साल पहले फुरकान ने दो कारोबारियों की रंगदारी लेने के बाद हत्या कर दी थी. फुरकान की वजह से ही कई कारोबारियों ने कैराना से पलायन कर लिया था. सूत्रों की मानें तो समाजवादी सरकार के दौरान फुरकान को इलाके के एक कद्दावर नेता की शह मिली हुई थी.
एके-47 चलाता था फुरकान
यहीं वजह है कि पुलिस अब तक फुरकान पर कार्रवाई करने से बचती रही थी. मगर राज्य में सत्ता बदली, हुक्मरान बदलें और फिर पुलिस एक्शन में आ गई. नतीजतन फुरकान आज पुलिस गिरफ्त में है. गौरतलब है कि फुरकान एके-47 जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल करता था. कैराना में रंगदारी के धंधे में सिर्फ तीन गिरोह की दहशत है.
योगी सरकार बनने के बाद भी मांगी रंगदारी
इनमें से सबसे ज्यादा मुकदमे फुरकान और उसके गैंग के खिलाफ ही दर्ज हैं. सूबे में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कुछ दिन पहले फुरकान ने एक बार फिर एक कारोबारी से रंगदारी मांगी थी. फुरकान की धमकी देने की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. जिसके बाद पुलिस फुरकान की सरगर्मी से तलाश कर रही थी. वहीं शुक्रवार को ही यूपी के डीजीपी जावीद अहमद ने फुरकान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news