TOC NEWS
सैमसंग एक बार फिर से आपके लिए बेस्ट स्मार्टफोन लेकर आया है। ये स्मार्टफोेन हर लिहाज से बेहतरीन बताया जा रहा है। इसकी कीमत भी बेहद कम है।
दुनियाभर में स्मार्टफोन यूजर्स की कोई कमी नहीं है। देखा जाता है कि दुनियाभर में सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया में सस्ते स्मार्टफोन की ज्यादा डिमांड है और इसी वजह से तमाम स्मार्टफोन कंपनियां सस्ते स्मार्टफोन की तरफ अपना ध्यान दे रही हैं। इसी कड़ी में सैमसंग ने अपना बेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम गैलेक्सी जे-3 प्रो दिया गया है। कंपनी ने भारत में चुपचाप इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस लॉन्चिंग के दौरान कोई शोर-शराबा नहीं किया गया। पिछले साल ही इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था और वहां भी ये स्मार्टफोन जबरदस्त तरीके से बिक रहा है।
अब आपको बिना देर किए हुए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता देते हैं। यकीन मानिए इतनी कम कीमत में आपको इतना बेहतरीन स्मार्टफोन नहीं मिलेगा। सैमसंग Galaxy J3 Pro में 5 इंच की HD डिस्प्ले फिट की गई है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1280 पिक्सल्स है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 1.2 GHz का प्रोसेसर दिया गया है, जो इसकी स्पीड को बढ़ाए रखता है। इसके सात ही इस स्मार्टफोन में 2 जीबी की रैम फिट की गई है। अब बात मेमरी की कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमरी 16 जीबी है। आप इसकी मेमरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक का एक्सपेंड कर सकते हैं। आपको यहां ये भी बता दें कि गैलक्सी J3 प्रो ऐंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर रन करता है।
अब बात कैमरा की कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है। इस कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है। इस फ्लैश लाइट की मदद से आप अंधेरे में भी अच्छी तस्वीर खींच सकते हैं। इसके साथ ही सेल्फी लवर्स के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अब बात कनेक्टिविटी की कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि ये ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 4G LTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 2600 mAh की बैटरी फिट की गई है। खास बात ये भी है कि इस स्मार्टफोन में UDS यानी अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड दिया गया है।
ये अल्ट्रा सेविंग मोड 50 फीसदी मोबाइल डेटा बचाने का दावा करता है। इस स्मार्टफोन में J सीरीज के बाकी स्मार्टफोन्स की तरह S Bike मोड भी दिया गया है। ये स्मार्टफोन तीन तरह के कलर वैरियंट में पेश किया गया है। सैमसंग का Galaxy J3 Pro को आप ब्लैक, वाइट और गोल्ड कलर वेरियंट्स में खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें तो ये फोन आपको सिर्फ 8,490 रुपये में मिलेगा। अभी आप इस फोन को 6 अप्रैल से सिर्फ पेटीएम पर खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो भारत में सैमंसंग ने एक बेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो हर लिहाज से बेहद शानदार है। कंपनी का दावा है कि भारत में ये स्मार्टफोन बिक्री के तमाम रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर देगा। देखना होगा कि भारत में इस स्मार्टफोन का क्या जलवा रहता है।

No comments:
Post a Comment