TOC NEWS
लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में हार के बाद भी समाजवादी पार्टी में विरोध थम नहीं रहा है। मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच अभी भी तनातनी चल रही है। विधानसभा में नेता विपक्ष को लेकर मुलायम-शिवपाल और अखिलेश के बीच तनातनी सामने आई है। इस तनातनी के बाद मुलायम ने शिवपाल को अलग पार्टी बनाने के लिए कहा था।
जानें क्या है मामला?
दैनिक भाष्कर की खबर के मुताबिक मुलायम सिंह यादव अपने छोटे भाई शिवपाल यादव को विधानसभा में नेता विपक्ष बनाना चाह रहे थे लेकिन अखिलेश ने अपने करीबी राम गोविंद चौधरी को नेता विपक्ष बना दिया। जिसके बाद मुलायम ने शिवपाल से कहा कि अपनी नई पार्टी बनाओ, मैं तुम्हारा साथ दूंगा। लेकिन मुलायम के इस प्रस्ताव के बाद शिवपाल ने कहा कि आप बदल जाओगे।
अखिलेश सम्मान करना भूल गया- मुलायम
शिवपाल के साथ बैठक में मुलायम ने कहा कि वो (अखिलेश) सम्मान करना भूल गया है। तुमने उसे पाला है और वह तुम्हें ही पराया कर दिया है। तुम अपनी पार्टी बनाओ, मैं तुम्हारे साथ रहूंगा। इसके बाद शिवपाल ने कहा कि मैं पार्टी नहीं बनाउंगा। हम कोई बड़ी रैली करेंगे लेकिन आपके बेटा-बहू कहेंगे और आपकी तबीयत खराब हो जाएगी, आप नहीं आएंगे। इसलिए नई पार्टी नहीं बनाना। आप और अखिलेश खुश रहिए यही मैं चाहता हूं।

No comments:
Post a Comment