Tuesday, April 11, 2017

रिहाईशी इलाकों और शिक्षण संस्थाओं के पास नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें : शिवराज सिंह चौहान

10-_C.M._JanSamvad_Nimkheda-_Hirapur-_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है
  • “नमामि देवी नर्मदे- नर्मदा सेवा यात्रा”

  • प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से बंद होंगी सभी शराब की दुकानें

  • नरसिंहपुर जिले के ग्राम नीमखेड़ा- हीरापुर में जनसंवाद में- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

TOC NEWS 
नरसिंहपुर, 11 अप्रैल 2017. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा। इसके प्रथम चरण में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर पाँच-पाँच किलोमीटर तक की शराब की दुकानें एक अप्रैल से बंद कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि अब रिहाईशी इलाकों, शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चरणबद्ध तरीके सभी शराब की दुकानें बंद कर पूरे प्रदेश में शराब-बंदी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नदियाँ बचेंगी तो मानव सभ्यता और संस्कृति बचेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान नर्मदा सेवा यात्रा के 113 वें दिन नरसिंहपुर जिले के ग्राम नीमखेड़ा-हीरापुर में जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने माँ ताप्ती, बेतवा और क्षिप्रा की धार टूटते हुए देखा है। अगर माँ नर्मदा की धार टूटी तो जीवन नहीं बचेगा। उन्होंने बताया कि एशिया की सर्वश्रेष्ठ खेती नरसिंहपुर जिले में माँ नर्मदा के कारण ही होती है। नर्मदा बेसिन का पानी गंगा बेसिन तक जा रहा है।
       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी दो जुलाई को अमरकंटक से बड़वानी तक नर्मदा के तट पर लाखों लोग करोड़ों पेड़ लगायेंगे। यह मध्यप्रदेश की समृद्धि का आधार है। नर्मदा प्रदेश के दर्जनों शहरों को पेयजल उपलब्ध कराती है। इसकी कृपा से मध्यप्रदेश को चार बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। यह प्रदेश को सिंचाई के लिए जल और बिजली उपलब्ध कराती है। नर्मदा सेवा यात्रा नर्मदा को बचाने और उसका कर्ज उतारने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के दोनों तटों के शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाएंगे। पानी को खेतों में ले जाया जायेगा। उन्होंने संकल्प दिलाया कि नर्मदा के तटों पर पेड़ लगायें, इसके किनारे के गाँवों में हर घर में शौचालय बनायें, पूजन- सामग्री पूजन कुण्ड में डालें। नर्मदा के किनारे चेंजिंग रूम और मुक्तिधाम बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को बचायें, हर बच्चे को स्कूल भेंजे।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि अगामी मानसून सत्र में मासूमों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सज़ा देने संबंधी विधेयक लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर में गौ-वंश वन विहार की स्थापना की जायेगी।
02-_C.M._JanSamvad_Nimkheda-_Hirapur-_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है
       मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आदि शंकराचार्य के गुरू श्री गोविंद पादाचार्य तपस्थली गुरू गुफा के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने बरगद, पीपल और नीम त्रिवेणी पौधों को रोपण किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समुदाय को नदी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

परिक्रमा सिर्फ मां नर्मदा की

       जनसंवाद में जगतगुरू शंकराचार्य श्री स्वरूपानंद महाराज ने कहा कि देश दुनिया में अनेक नदियां हैं, लेकिन परिक्रमा सिर्फ मां नर्मदा की की जाती है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने अद्वैतवाद का सिद्धांत दिया। इस सिद्धांत में बताया गया कि शरीर भिन्न हो सकते हैं, लेकिन सब में आत्मा एक ही है। अत: आपस में भेदभाव नहीं रखें। शंकराचार्य जी ने कहा कि बच्चों को गीता और रामायण की भी शिक्षा दी जाये।
05-_C.M._JanSamvad_Nimkheda-_Hirapur-_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है

सरोद वादक अमजद अली खान ने की यात्रा की सराहना

       विश्व विख्यात सरोदवादक श्री अमजद अली खान ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई नर्मदा और पर्यावरण संरक्षण की यात्रा सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इसका अनुकरण अन्य मुख्यमंत्रियों को भी करना चाहिये। उन्होंने ''भारत है देश प्यारा- भारत है देश न्यारा, इसकी सभ्यता है महान- इसकी संस्कृति है महान'' गीत भी गाया।
       जनसंवाद में लोक निर्माण एवं नरसिंहपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष राज महिला आयोग श्रीमती लता वानखेड़े, श्री अखिलेश्वरानंद, साध्वी प्रज्ञा भारती, मध्यप्रदेश खनिज निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, अपैक्स बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कैलाश सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी जनसंवाद को संबोधित किया। आभार प्रदर्शन विधायक जालम सिंह पटैल ने किया।
       यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने भारी उत्साह- उमंग, आस्था और श्रद्धाभाव के साथ बैंड बाजा और महिलाओं ने सिर पर कलश लिए यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यात्रा में हुए हर- हर नर्मदे के उद्घोष से आसमान गूंज उठा। इसके बाद मां नर्मदा की भव्य महाआरती की गई।
07-_C.M._JanSamvad_Nimkheda-_Hirapur-_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है
       जनसंवाद में प्रख्यात नृत्यांगना भारत नाट¬म श्रीमती शुभालक्ष्मी खान, सतना क्षेत्र के सांसद श्री गणेश सिंह, नरसिंहपुर जिले के विधायक श्री जालम सिंह पटैल, श्री गोविंद सिंह पटैल, श्री संजय शर्मा, डॉ. कैलाश जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संदीप पटैल एवं उपाध्यक्ष श्रीमती शीलादेवी ठाकुर, सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजदार, डॉ. जितेन्द्र जामदार, जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, पूर्व विधायक श्री शेखर चौधरी, श्री भैयाराम पटैल व श्री हामल सिंह चढ़ार, श्री राजा कौशलेन्द्र सिंह जूदेव, स्वामी एश्वर्यानंद सरस्वती जी भुवनेश्वर, स्वामी बालक दास जी महाराज, साधु- संत, पर्यावरणविद श्री भरत- भूषण गर्ग, मो. अकील रजा, मुफ्ती मोहम्मद कासिम, ग्रंथी ज्ञानी जी सहित अन्य जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news