TOC NEWS
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओ में शुमार विनोद खन्ना जिनके बारे में बहुत ही दुःख भरी खबर सुनने को मिल रही है. जी हाँ, पता चला है की विनोद खन्ना अभी हॉस्पिटल में एडमिट है. विनोद खन्ना की तबियत अभी कुछ दिनों से खराब चल रही थी. खबरों के मुताबिक पता चला है कि अभिनेता विनोद खन्ना को जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है.
इससे पहले शुक्रवार रात विनोद खन्ना को डिहाईड्रेशन 'शरीर में पानी की कमी' की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके बीमार रहने के कारण उनके शरीर के साथ ही साथ उनके चेहरे में भी काफी बदलाव आया है. तथा विनोद खन्ना के चेहरे के बदलाव वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
साथ ही अपनी इन फोटो में विनोद खन्ना काफी कमजोर भी दिखाई दे रहे है. विनोद खन्ना के बारे में यह खबर भी सुनने को मिल रही है की उन्हें ब्लैडर कैंसर है लेकिन बिमारी को लेकर न तो डॉक्टरों का और न हीं उनके परिवार के तरफ से कोई हालिया बयान आया है. बहरहाल कुछ भी हो भगवान विनोद खन्ना को जल्द से जल्द ठीक करे.

No comments:
Post a Comment