TOC NEWS
नई दि्ल्ली । संसद सत्र के बाद मोदी कैबिनेट में फेरबदल होने की संभावना बढ़ गई है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को मोदी कैबिनेट में संभवत विदेश मंत्रालय की कुर्सी मिल सकती है। इसके पीछे सुषमा स्वराज का अस्वस्थ होना बताया जा रहा है।
12 अप्रैल को खत्म हो रहे संसद सत्र के बाद ये फेरबेदल हो सता है।
वही मोदी की कैबिनेट में वित्त और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे अरुण जेटली के भार को कम करने के लिए भी नए रक्षामंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री मनोज सिंहा का कद भी बढ़ाया जा सकता है। यूपी सीएम की रेस से बाहर हुए सिंहा आज-कल थोड़े नाराज चल रहे हैं।
ऐसे में उनको खुश करने और 2019 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनका कद बढ़ाया जा सकता है। जबकि केंद्रीय मंत्रियों में 75 साल के उपर वाले कलराज मिश्र की विदाई हो सकती है। माना जा रहा है कि 75 साल से अधिक उम्र वाले नेताओं को सक्रिय राजनीति से दूर रहने की पीएम की नीति इसकी मुख्य वजह हो सकती है।
संभवत: कलराज मिश्र को राज्यपाल बनाकर उनको विदा किया जा सकता है। वहीं उत्तराखंड में भारी बहुमत के बाद वहां के सासंद रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोशियारी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
इस साल के अंत तक और अगले साल मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यहां से भी कुछ चेहरे मोदी कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। शिवसेना की नाराजगी दूर करने के लिए उसके कोटे के खाली पड़े एक केंद्रीय मंत्री के पद को भी भरा जा सकता है।

No comments:
Post a Comment