TOC NEWS
पणजी। गोवा में कालनगुटे पुलिस ने आज एक सैक्स रैकेट का भंड़ाफोड कर दाे लड़कियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया और इस मामले में दलाल और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया . पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त जानकारी मिली थी कि नाइकावाडू में एक होटल के समीप एक दलाल दो लड़कियों को दो व्यक्तियों को पेश करने के लिए आ रहा है।
इसके बाद कालनगुटे पुलिस ने इस क्षेत्र में अपना जाल बिछाया अौर जब यह सौदा पूरा होने वाला था, तभी वहां छापा मार कर दलाल उत्तम बेहरा, निवासी जगतसिहंपुर, ओड़िशा और दाे ग्राहकों दीपक कुमार वर्मा आैर प्रकाश वैद्यनाथन दाेनों निवासी गुड़गांव, हरियाणा को गिरफ्तार किया।
जांच के दाैरान पता चला है बचाई गई एक लडकी विदेशी नागरिक है और दूसरी नाबालिग है जो भारत की है। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है अौर एक कार , एक माेटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद किया है। इन दोनों लड़कियों को अाश्र्रय गृह भेज दिया गया है। इस दलाल को इस तरह के मामलों में पहले भी गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने दाे बार गिरफ्तार किया था।

No comments:
Post a Comment