TOC NEWS
लोगों को खौफनाक यातनाएं देने के लिए कुख्यात आतंकी संगठन की एक और करतूत सामने आई है। आईएस अपने ही कब्जे के निर्दोष नागरिकों को बेरहमी से मौत के घाट उतारने पर तुला है। खबरों के अनुसार, लगातार हो रहे आतंकी हमले और इराकी सेना की हमले से जान बचाकर मोसुल से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को कत्ल कर उनके शवों को बिजली के खंभों से लटका रहा है।
आईएस के आतंकी ऐसा इसलिए कर रहे ताकि अपनी जान बचाकर भागने के बारे में कोई सोच न सके। खौफ के मारे लोग घर बाहर निकलने की हिम्मत भी न जुटा पाएं।
ऐसी यातनाओं में फंसे एक शख्स ने किसी माध्यम से मीडिया को बताया है कि उसके रिश्तेदार के शव को छत विछत अवस्था में बिजली के खंभे से लटकाया गया है।
दो दिन हो चुके हैं लेकिन आतंक शव को खंभे से नीचे नहीं लाने दे रहे।
इससे पहले आईएस के आतंकियों द्वारा जासूसी के आरोप में दरिंदगी से हत्याएं कत्ल करने जैसे- लोगों को लोहे के पिंटरे में बंदकर पानी में डुबोकर मारने, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने और मुर्गे की तरह उल्टा लटका कर नीचे से आग लगा देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई बार तो यह आतंकी छोटे अपराध के लिए भी लोगों को ऊंची इमारतों से गिराकर मारते हैं।
पिछले साल सामने आई आईएस के करतूत की एक तस्वीर
दुनिया के सामने आईएस की खौफनाक यातनाएं कोई विरोध या दुश्मन लेकर नहीं आया था बल्कि आईएस के ही मीडिया विभाग ने तरह तरह की यातनाओं के वीडियो सोशल मीडिया में डालकर अपनी क्रूरता का परिचय दिया था। आईएस का मीडिया विभाग ऐसा इसलिए कर रहा था कि ताकि लोगों में उसके नाम का खौफ पैदा हो जाए।

No comments:
Post a Comment