TOC NEWS
जिन अन्ना हजारे को अरविंद केजरीवाल अपना राजनीतिक गुरु मानते थे उन्होंने केजरीवाल को लेकर एक बयान दिया है. अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शुंगलू समिति की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के बारे में सुनकर दुखी हैं.
अन्ना हजारे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, 'वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मेरे साथ थे, उस समय मैंने एहसास किया कि शिक्षित नई पीढ़ी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने में सहयोग कर सकती है लेकिन यह एक बड़ा सपना था और मेरा सपना टूट गया.
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव से हजारे ने ये बयान दिया उन्होंने ये भी कहा कि उनका केजरीवाल से मिलने का अब कोई मन नहीं है और वो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनसे मिले भी नहीं हैं.
हज़ारे ने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि जब केजरीवाल ने राजनीतिक संगठन (आम आदमी पार्टी) की शुरुआत की तो भगवान की कृपा रही, जिन्होनें उन्हें केजरीवाल से दूर रहने का ज्ञान दिया, 'नहीं तो मेरी प्रतिष्ठा बर्बाद हो जाती.' वीडियो में देखें अन्ना का पूरा बयान.

No comments:
Post a Comment