Thursday, April 6, 2017

भारत के परमाणु हथियारों को लेकर जब से ये खबर आई है तभी से भारी टेंशन में है पाकिस्तान


Image result for भारत के परमाणु हथियारों को लेकर जब से ये खबर आई है तभी से भारी टेंशन में है पाकिस्तान

TOC NEWS

बात बात पर भारत को परमाणु बमों की धमकी देने वाले पाकिस्तान को इन दिनों चैन की नींद नहीं आ रही है. दरअसल, जब से भारत ने अपने दुश्मनों के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर अपनी नो फर्स्ट यूज पॉलिसी से हटने के संकेत दिए हैं उसके बाद से पाकिस्तान टेंशन में है. उसकी यह टेंशन इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि भारत में इस वक्त भाजपा की सरकार का शासन है और सबसे बड़ी चिंता उस सरकार का मुखिया नरेंद्र मोदी है, जो भारत के खिलाफ किसी भी धमकी या कार्रवाई के खिलाफ तुरंत ऐक्शन लेता है.

बता दें कि दुनिया के न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स ने यह माना है कि भारत में मोदी सरकार के आने के बाद उसकी दशकों पुरानी न्यूक्लियर डॉक्टरिन (परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की नीति) में बदलाव के संकेत मिल रहें हैं.

यानी किसी हमले की आशंका में भारत पहले ही अपने दुश्मन के खिलाफ बड़ा और व्यापक स्तर का न्यूक्लियर हमला कर सकता है. इस नई नीति के तहत भारत अब दुश्मन के हमले की प्रतीक्षा नहीं करेगा.

इस खबर से पाकिस्तान किस कदर टेंशन में हैं इसकी झलक पाकिस्तान के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के पूर्व चेयरमैन एहसान उल हक के बयान से मिलती है. लर्निंग टु लिव विद द बॉम्ब, पाकिस्तान 1998-2016 नाम की किताब के विमोचन के मौके पर हक ने कहा, यह चिंताजनक है कि ऐसा भारतीय जनता पार्टी की कट्टर हिंदुत्व एजेंडे वाली सरकार की पृष्ठभूमि में हो रहा है. बता दें कि इस किताब को पाकिस्तान के स्ट्रैटिजिक प्लानिंग डिविजन के डॉ नईम सालिक ने लिखा है.

दरअसल, पाकिस्तान की यह टेंशन विश्व प्रसिद्ध मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के विद्वान विपिन नारंग ने वॉशिंगटन में आयोजित इंटरनेशनल न्यूक्लियर पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में दिए गए व्याख्यान और पूर्व भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान से बढ़ी है. नारंग ने कहा था, भारत अपने दुश्मन के छोटी रेंज के नस्र न्यूक्लियर मिसाइल सिस्टम को तबाह करने तक ही खुद को सीमित नहीं रखेगा. बल्कि वह एक बड़ा और व्यापक हमला करेगा, जिसका मकसद पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे को पूरी तरह बर्बाद करना होगा.

ताकि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बार-बार जवाबी हमले न करने पड़े और न ही उसके शहरों पर परमाणु हमलों का खतरा मंडराए. इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि भारत अब पाकिस्तान को पहले हमला करने का मौका नहीं देगा. क्योंकि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि आखिर क्यों भारत को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की पहल करने से खुद को रोकना चाहिए.

पर्रिकर के बाद पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने भी माना कि किसी परमाणु ताकत संपन्न देश के खिलाफ भारत न्यूक्लियर हथियार कब इस्तेमाल करेगा, इससे जुड़ी स्थितियां साफ नहीं हैं.
द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल हक ने कहा कि भारत की अपनी नीति से हटने का इशारा हाल फिलहाल में उसकी ओर से उठाए गए कई भड़काऊ कदमों से भी मिलता है.
हक के मुताबिक, भारत के बार-बार बलूचिस्तान और गिलगिट-बाल्टिस्तान के मुद्दे उठाने, सार्क समिट में बाधा पहुंचाने, लाइन ऑफ कंट्रोल पर तनाव बढ़ाने, सर्जिकल स्ट्राइक करने, पाकिस्तान को अलग-थलग करने से और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से भी पाकिस्तान को सावधान रहना होगा.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news