TOC NEWS
भोपाल। नगर निगम के अमले ने ईदगाह हिल्स क्षेत्र में स्थित पुराने एवं जर्जर भूत बंगले को तोडऩे हेतु गत दिवस प्रारंभ की गई कार्यवाही को बुधवार को भी जारी रखते हुए पूरे भवन को तोड़ दिया। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में 05 जे.सी.बी., 01 पोकलेन मशीनों एवं श्रमिकों के माध्यम से भूत बंगले के जर्जर भवन को तोडऩे कार्यवाही की।
नगर निगम अमले ने महापौर आलोक शर्मा के निर्देश पर गत दिवस जर्जर भूत बंगले को तोडऩे की कार्यवाही आज भी जारी रखते हुए जर्जर भवन के शेष भागों को जे.सी.बी. मशीनों एवं पोकलेन मशीन व श्रमिकों के माध्यम से पूरी तरह से तोड़ दिया। कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक (उत्तर) शहर अरविन्द सक्सेना, प्रभारी आयुक्त मलिका निगम नागर, अपर आयुक्तद्वय प्रदीप जैन एवं एम.पी.एस. अरोरा, प्रभारी अतिक्रमण प्रेमशंकर शुक्ला सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व जिला पुलिस बल मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment