
TOC NEWS
दुनिया के स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए सैमसंग गैलेक्सी C-7 प्रो आ गया है। बताया जा रहा है कि इस फोन को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है।
दुनिया की स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बार फिर से तहलका मचना तय है। इस बार ये तहलका सैमसंग मचाने जा रहा है। इस कंपनी ने भारत में अपना शानदार स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी C-7 प्रो लॉन्च कर दिया है। इस फोन को इससे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। बताया जा रहा है कि इस फोन को चीन में जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। अब इस कंपनी ने भारत के लिए अपनी बेस्ट सेल फोन डील्स उतार दी हैं। इसके साथ ही कंपनी दावा किया है कि भारत में इस फोन को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलेगी। कंपनी का कहना है कि ये फोन भारत में बिक्री के तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर देगा। इससे पहले सैमसंग भारत में गैलक्सी C सीरीज के एक और स्मार्टफोन गैलक्सी C-7 प्रो को जनवरी में लॉन्च कर चुका है।
इस स्मार्टफोन को लेकर भी भारत में खासा क्रेज देखने को मिला था। चलिए अब आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बता देते हैं। यकीन मानिए आप ये जानकर इस फोन के दीवाने हो जाएंगे। ये स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर रन करता है। इसके अलावा खास बात ये है कि ये फुल मेटल यूनिबॉडी डिजाइन वाला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फिट किया गया है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन पर दिया गया है। ये फिंगरप्रिट सेंसर सैमसंग पे को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच की फुल HD सुपर AMOLED 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले फिट की गई है। इस डिस्प्ले का रिजलूशन 1080 x 1920 पिक्सल्स है।
इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले पर कॉर्निंग गरिला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 2.2 GHz का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा एक और खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन में 4GB रैम दी गई है। अभी बहुत कम ऐसे स्मार्टफोन हैं, जिनमें 4 जीबी रैम दी गई है। बात मेमरी करें तो इस लिहाज से भी ये स्मार्टफोन काफी शानदार है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमरी 64 जीबी है। इस मेमरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर 256 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं। अब बात इस फोन के कैमरा की कर लेते हैं। इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसका बैक कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है।
कैमरा की एक खास बात ये है कि इसमें बैक कैमरे के साथ ड्यूल-LED फ्लैश लािट दी गई है। ये कैमरा 30 फ्रेम्स प्रति सेकंड पर फुल HD विडियो तैयार कर सकता है। अब बात कनेक्टिविटी की कर लेते हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज से भी ये फोन शानदार है। गैलक्सी C7 प्रो वाई-फाई, 4G LTE, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है। इस फोन में 3.5 mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 3300 mAh है। ये बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 100 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। आप मंगलवार से सैमसंग गैलेक्सी C-7 प्रो को ऐमजॉन इंडिया पर खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत की बात करें तो ये आपको 27,990 रुपये में मिलेगा।

No comments:
Post a Comment