TOC NEWS
बॉलीवुड की सलाम-नमस्ते जोड़ी प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने आईपीएल सीजन 10 का पहला मैच एक साथ बैठकर देखा और जमकर मस्ती की।


IPL 2017: जहां सैफ अभी अपनी अगली फिल्में "शेफ" और अक्षत वर्मा की "काला हांडी" की तैयारियों में लगे हुए हैं, वहीं प्रीति लंबे समय से बॉलीवुड से दूरे हैं। हालांकि प्रीति जिंटा "भाइयाजी सुपरदहिट" से अपना कमबैक करने जा रही हैं जिसमें सनी देओल और अमीशा पटेल भी होंगे।

आईपीएल सीजन 10 की शुरुआत 5 अप्रैल 2017 को हुई। ओपनिंग सेरेमनी के बाद आईपीएल के 10वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच हुआ। वहीं इस मैच का लुत्फ उठाने बॉलीवुड के दो दिग्गज सेलिब्रिटीस भी आए थे जिनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर काफी धूम मचा रही हैं।


No comments:
Post a Comment