क्राइम रिपोर्टर // असलम खान (शहडोल // टाइम्स ऑफ क्राइम)क्राइम रिपोर्टर से सम्पर्क : 9407170100
शहडोल । कलेक्टर नीरज दुबे बुधवार को जिले के सोहागपुर, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर विकासखण्डों का भ्रमण कर जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में चलाए जा रहे जल संरक्षण कार्यौ का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जल संरक्षण एवं संवर्धन क कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ चलाएं। जनपद पंचायत सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम सरईकला, बण्डी खुर्द में, नरगड़ा नाले में तथा बैसहा नाले में कई स्थानों में मिट्टी तथा बोरीबंधान के माध्यम से किये गये जल संरक्षण के कर्यो के निरीक्षण के दौरान कलेकटर ने इन कार्यो की सराहना की। इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि पानी से तालाब भरे हुए इन जल संरचनाओं का निर्माण मात्र ढाई से तीन हजार रूपये की लागत से किया गया है। भ्रमण के दोरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्पशर््ा अभियान, स्कूल चले हम अभियान, जलाभिषेक अभियान के संबंध में जानकारी ली तथा ग्राम पचायतों के सचिवों को निर्देशित किया गया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने जयसिंहनगर में हनुमान सागर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने हनुमान सागर तालाब के गहरीकरण जन भागीदारी से करने हेतु प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश प्रशासक नगर पंचायत जयसिंहनगर सुश्री विमलेश सिंह को दिये। इसी प्रकार कलेक्टर ने थाने के बगल में खाली पड़ी जमीन में पार्क विकसित कराने हेतु भी जन भागीदारी से प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने जयसिंहनगर बस स्टैण्ड में गंदगी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा नगरपालिका अधिकारी जयसिंहनगर को निर्देश दिये कि वह बस स्टैण्ड परिसर की शीघ्र सफाई कराएं। इस दौरान कलेक्टर ने जैव विविधता पार्क हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया तथा वहां कराए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। भ्रूमण के दौरान वन मण्डलाधिकारी ए.एम. त्रिपाठी, ए सी एफ सीमा द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री विमलेश सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment