TOC NEWS
उज्जैन | नवागत संभागायुक्त श्री एमबी ओझा ने कहा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बृहस्पति भवन में प्रेस से चर्चा के दौरान यह बात कही। श्री ओझा ने कहा कि वे कोशिश करेंगे कि प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को मुख्यालय पर मौजूद रहें और शेष दिनों में संभाग के अन्य जिलों का भ्रमण कर कामकाज की समीक्षा करें। उन्होंने सिंहस्थ के अच्छे आयोजन की बधाई दी तथा इस दौरान हुए अच्छे कार्यों के मेंटेनेंस करने व अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की बात कही।
संभागायुक्त ने चर्चा में कहा कि संवेदनशील वहीं होती है, जहां संवाद नहीं होता। संवाद हो तो कभी समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया निष्पक्ष रहकर घटनाओं का विश्लेषण करें। श्री ओझा ने मीडिया से सदैव सहयोग करने की बात पर जोर देते हुए कहा कि वे भी निरन्तर मीडिया का सहयोग प्रशासनिक कार्यों में लेते रहेंगे।

No comments:
Post a Comment