Saturday, April 8, 2017

ग्रामोदय अभियान पूरी तत्परता तथा समयबद्धता के साथ चलाया जाए : संभागायुक्त श्री एमबी ओझा

ग्राम विकास की योजनाएं जनता के बीच रखें  ग्रामोदय अभियान के संभागीय प्रशिक्षण में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा  

उज्जैन | 08-अप्रैल-2017 @ TOC NEWS         

ग्राम विकास की योजनाएं जनता के बीच रखें, ग्राम संसद में उन पर चर्चा हो तथा ग्रामीणों की आवश्यकता एवं मंशा के अनुरूप गांवों में विकास कार्य हों। जनता की समस्याओं का शीघ्र एवं सार्थक निराकरण हो। ग्राम संसद में हितग्राहियों के नाम भी पढ़े जाएं, जिससे स्पष्ट हो कि कौन किस योजना का पात्र है अथवा अपात्र। पात्रों के नाम जुड़ें, अपात्रों के नाम कटें।    
प्रदेश में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान 14 अप्रैल से 31 मई तक चलाया जाएगा। अभियान का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण आज शुक्रवार को मेला कार्यालय में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री रजनीश वैश्य ने अभियान की मूल भावना से अवगत कराते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
प्रशिक्षण में संभागायुक्त उज्जैन श्री एमबी ओझा, अभियान के भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर श्री अतुल श्रीवास्तव, अपर आयुक्त श्री अशोक भार्गव, संयुक्त आयुक्त राजस्व श्री प्रतीक सोनवलकर, उज्जैन संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सम्बन्धित विभागों के संभागीय अधिकारी एवं सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

अभियान की निरन्तर समीक्षा हो    

प्रशिक्षण में संभागायुक्त श्री एमबी ओझा ने कहा कि ग्रामोदय अभियान की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि इसकी निरन्तर समीक्षा हो। उन्होंने कहा कि अभियान पूरी तत्परता तथा समयबद्धता के साथ चलाया जाए। अभियान औपचारिक न हो। वरिष्ठ अधिकारी उन ग्रामों में जाएं, जहां समस्याएं अधिक हों। अभियान में दूरस्थ ग्रामों पर विशेष ध्यान दिया जाए। राजस्व अधिकारी, सीमांकन, नामांतरण बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण करें। शासकीय योजनाओं में ऋण वितरण बैंक से आवश्यक समन्वय कर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत केवल उन्हें लाभ न दिया जाए, जो पहले से उद्योग चला रहे हैं अथवा उद्योगों से सम्बन्धित हैं, वरन प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जाए। संयुक्त आयुक्त (राजस्व) श्री प्रतीक सोनवलकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

सामाजिक सौहार्द्र एवं समरसता को बढ़ावा    

ग्रामोदय अभियान के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मास्टर ट्रेनर श्री अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द्र एवं समरसता बढ़ाना, ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा करना तथा आगामी 02 वर्षों के लिए ग्राम पंचायतों की विकास की योजनाएं बनाना है। अन्य उद्देश्यों में हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देना, अपात्रों के नाम काटना, योजनाओं के लाभ के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित करना, जलाभिषेक अभियान, हरियाली महोत्सव संचालित करना, कृषि आय को दोगुनी करना, कृषि की उन्नत तकनीकी का प्रयोग बढ़ाना, महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, बच्चों में कुपोषण दूर करना, राजस्व प्रकरणों का निराकरण आदि हैं।

ग्रामोदय अभियान चार चरणों में    

प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्रामोदय अभियान चार चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 14 अप्रैल को डॉ.अंबेडकर जयन्ती कार्यक्रम, दूसरे चरण में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ग्राम संसद, महिला संसद तथा कृषि संसद का ग्राम पंचायतों में आयोजन, तीसरे चरण में 01 मई से 21 मई तक अधोसंरचना विकास की स्वीकृति, कल्याण योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों का चयन किए जाना, चौथे चरण में 22 मई से 31 मई तक कार्यों को प्रारम्भ किए जाना तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया जाएगा। ग्राम संसदों का आयोजन    
अभियान के द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के दौरान तीन ग्राम संसदों का आयोजन होगा। प्रथम दिन की ग्राम संसद में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा, मनरेगा में प्राथमिकता वाले कार्यों का चिन्हांकन तथा अनुमोदन, पंचायत का स्वच्छता प्लान प्रस्तुत किया जायेगा। शौचालय नहीं बनवाने वाले परिवारों के नामों का वाचन होगा। ओडीएफ गांवों में अपशिष्ट निपटान एवं प्रबंधन के लिये ग्रामीणों को अवगत कराया जायेगा। दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत पंचायतों को गरीबीमुक्त बनाने पर चर्चा होगी। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिये ग्रामीणों से परिचर्चा होगी। राजस्व विभाग के तहत नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, भूधारक प्रमाण-पत्र हेतु जरूरतमन्द लोगों के आवेदन लिये जायेंगे। जाति प्रमाण-पत्र देने के लिये आवेदन प्राप्त किये जायेंगे तथा सत्यापन होगा। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग के तहत पेंशन योजनाओं, नि:शक्त कल्याण योजनाओं पर चर्चा, वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन तथा उनसे आवेदन-पत्र प्राप्त किये जायेंगे।

द्वितीय दिवस की ग्राम संसद    

द्वितीय दिन की ग्राम संसद में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत महिला संसद का आयोजन करके स्वास्थ्य एवं  पोषण की समस्याओं का निदान एवं विकल्प बताये जायेंगे। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। महिला बाल विकास के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं मौके पर प्रकरण तैयार करेंगे। बाल स्वास्थ्य परीक्षण होगा। मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर फीडबैक लेंगे। खाद्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। उज्ज्वला योजना के हितग्राही की पहचान व लाभ का वितरण होगा। पीएचई के तहत पेयजल उपलब्धता की समीक्षा की जायेगी। तृतीय दिन की ग्राम संसद में कृषि विभाग के तहत ग्राम कृषि सभाओं का आयोजन योजनाओं के प्रावधान, लाभ, पात्रता तथा क्रियान्वयन को प्रभावशील बनाने पर चर्चा होगी। विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

ग्रामीण विकास की दृष्टि से तृतीय चरण अत्यन्त महत्वपूर्ण    

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का तृतीय चरण 01 मई से 21 मई तक आयोजित किया जायेगा। यह चरण ग्रामीण विकास की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण होगा। योजना में शामिल कार्यों को स्वीकृत करके प्रारम्भ किया जायेगा। मनरेगा में खेल मैदान, सड़क, कपिलधारा कूप, तालाब निर्माण, वाटरशेड कार्यों को स्वीकृत कर शुरू किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता सूची का भौतिक सत्यापन तथा अपात्र परिवारों को पृथक किया जायेगा। योजना में सूची में नाम जोड़ने के लिये हितग्राहियों का मौके पर सत्यापन करके उनकी पात्रता का निर्धारण होगा। मार्च-2017 तक स्वीकृत आवासों को पूर्ण किया जायेगा। शौचालयों के उपयोग के प्रतिशत का आंकलन होगा। ओडीएफ ग्रामों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जायेगा।    
दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना में समूहों का गठन करके रिवाल्विंग फंड एवं बैंक ऋण दिलवाये जायेंगे। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटरशेड विकास की परियोजनाओं के प्रत्येक गांव में 03 से 04 वाटरशेड विकास कार्यों को स्वीकृत करके इनका क्रियान्वयन होगा। राजस्व विभाग द्वारा क्लस्टर लेवल पर कैम्प न्यायालय आयोजित कर नामांतरण, बंटवारे तथा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण होगा। भूधारक प्रमाण-पत्रों तथा जाति प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जायेगा।    
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन और अपात्र हितग्राहियों को लाभ से वंचित करने की कार्यवाही की जायेगी। नि:शक्तजनों को नि:शक्तता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये जायेंगे। पेंशन हितग्राहियों की आधार सीडिंग की जायेगी। समग्र पोर्टल पर दर्ज परिवारों का सत्यापन व आधार सीडिंग तथा छूटे हुए परिवारों का पंजीयन होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अन्नपूर्णा योजना के मापदण्ड अनुसार पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ प्रारम्भ करने की कार्यवाही करेगा। अपात्र परिवारों को चिन्हित करके पात्रता सूची से पृथक किया जायेगा। पात्र परिवारों के आधार नम्बर की छायाप्रति उचित मूल्य के दुकानदार को उपलब्ध कराई जायेगी, उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जायेगा।    
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को विकास खण्ड स्तरीय शिविर अथवा जिला चिकित्सालय की रोशनी क्लिनिक में उपचार हेतु रैफर करने की कार्यवाही होगी। इन महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के तहत उपचार दिया जायेगा। महिलाओं को रक्ताल्पता, डायबिटिज, हाई बीपी, आदि बीमारियों के उपचार के लिये विकास खण्ड स्तरीय शिविर में उपचार हेतु रैफर किया जायेगा। महिला बाल विकास विभाग लालिमा अभियान के तहत आयरन एवं एल्बेंडाझोल की गोली का वितरण करायेगा। हरेक परियोजना में कम से कम एक बालिका विद्यालय में लालिमा कार्ड प्रदान करने के साथ ही आयरन टेबलेट का वितरण किया जायेगा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा निर्मित कृषि रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में भ्रमण करेंगे। कृषि संगोष्ठियां आयोजित होंगी। खेती की आय को दोगुना करने के लिये रोडमेप की जानकारी किसानों व पंचायतों को दी जायेगी। स्वाईल हेल्थ कार्ड का वितरण होगा। हर जिले में कम से कम 02 कस्टम हायरिंग सेन्टर शुरू किये जायेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का ‘प्रतिबूंद ज्यादा फसल’ कार्यक्रम के तहत स्प्रिंकलर व ड्रिप के स्वीकृति-पत्र दिये जायेंगे। पीएचई द्वारा सूखे पेयजल स्त्रोतों का सत्यापन तथा बन्द पड़ी नल जल योजनाओं को चालू किया जायेगा।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news