TOC NEWS
पटना : बिहार के भागलपुर जिले में 4 अप्रैल को हुई हत्या की वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हत्या के पीछे वजह कथित रूप से मृतक के अवैध संबंध को बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि सुपारी देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक का चाचा था.
4 अप्रैल को भागलपुर के सुल्तानगंज थाना इलाके में एक व्यक्ति की पत्थरों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान दिव्यांग युवक शंकर दास के रूप में की गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शंकर दास की हत्या की सुपारी उसके चाचा पंकज दास ने ही दी थी. पुलिस ने आरोपी पंकज दास को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस पूछताछ में पंकज दास ने बताया कि शंकर के उसकी पहली पत्नी से अवैध संबंध थे. जब पंकज को ये बात पता चली तो उसे ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने शंकर को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. सुल्तानगंज के सह थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार के मुताबिक इस काम के लिए पंकज ने चार स्थानीय बदमाशों को सुपारी दी थी.

पुलिस ने हत्या में शामिल शैलेन्द्र, कन्हैया, शंकर और दीपक नाम के चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी इलाके के पुराने बदमाश हैं जिनका कुछ न कुछ आपराधिक रिकॉर्ड रहा है

No comments:
Post a Comment